बिलासपुर। कलेक्टर बिलासपुर ने दो निजी चॉइस सेंटर संचालकों को जारी आईडी बंद करा दी है। निजी चॉइस सेंटर की नायब तहसीलदार सीपत ने शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उनकी आईडी वापस ले ली गई है। इससे वे शासकीय कामकाज करने के लिए अपात्र हो गए हैं।
चिप्स कार्यालय के ईडीएम ने बताया कि कार्यवाही के पूर्व दोनों संचालकों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया गया था। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार सीपत ने कार्यालय जिला कलेक्टर बिलासपुर को तखतपुर ब्लॉक के ग्राम अमसेना में संचालित सीएससी केन्द्र संचालक अरविन्द कुमार पटेल और ग्राम पंचायत मस्तूरी में संचालित निजी चॉइस सेंटर के संचालक अरूण कुमार गोयल के विरूद्ध शिकायत की थी। ईडीएम ने शिकायत की जांच कराई। जांच के दौरान पाया गया कि संचालक अरविन्द कुमार पटेल द्वारा निजी चॉइस सेंटर की आईडी होते हुए भी फर्जी तरीके से मितान आईडी द्वारा आवेदक का आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सीपत तहसील में आवेदन किया और अनुमोदन के लिए शासकीय अधिकारी को प्रभावित करने का प्रयास किया। उसके इस प्रयास से अधिकारी को संदेह हुआ और यह कार्य पूरी तरह से अनुचित व्यवहार की श्रेणी में आता है। दूसरी ओर निजी चॉइस सेंटर संचालक अरूण कुमार गोयल ने आय प्रमाण पत्र के लिए त्रुटि पूर्ण आवेदन किया था। त्रुटि बताए जाने पर भी बिना सुधार किए वह बार बार आवेदन कर रहा था। जबकि उसे त्रुटि सुधारकर आवेदन करने के लिए बार बार बोला जा रहा था। दोनों संचालकों के विरूद्ध तथ्यों को छुपाने, त्रुटिपूर्ण आवेदन करने जैसे आरोप सही पाए गए है। ऐसे में कलेक्टंर बिलासपुर के द्वारा जांच के बाद दोनों संचालकों की आईडी बंद करने की कार्रवाई की गई है। अब दोनो च्वाइस सेंटर के संचालक शासकीय कार्य संपादन के लिए अपात्र हो गए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
