बिलासपुर। जिले के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल का कहना है कि कोयला परिवहन करने वाली गाड़ियों में कैप कवर की व्यस्था कराई जाएगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का ट्रांसपोर्टरों से पालन कराया जाएगा।
जिले के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को मंथन सभाकक्ष में पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान शहर और जिले की प्रमुख समस्याओं पर पत्रकारों ने सवाल उठाए और त्वरित समाधान की मांग की। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शहर की पुरानी बसाहट में विकास कार्य की संभावनाएं नहीं है। ऐसे मोहल्लों में अब अधिक निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। विकास कार्य अब नए क्षेत्रों में की जाएगी ताकि सुविधाएं समुचित रूप से विकसित की जा सकें।
जल संकट को लेकर उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। गांव का पानी गांव में, वार्ड का पानी वार्ड में ही रोकना होगा। जितना हम अंडर ग्राउंड को रिचार्ज नहीं कर रहे है उससे ज्यादा हम उपयोग कर रहे है। यही कारण है कि चारों तरफ जल संकट दिखाई दे रहा है। वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने माना के पेड़ लगाए तो जाते हैं पर उसे बचाने का कोई ठोस प्रयास नहीं होता। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जितने पेड़ लगाए जाएं, उन्हें बचाया भी जाए। इसके लिए स्थानीय निकायों और आम जनता को मिलकर कार्य करना होगा।
जब उन्हें बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार कोयले का परिवहन करते समय कैप कवर लगाना जरूरी है लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन कराया जाएगा और कोयला परिवहन करने वाले वाहनों में कैप कवर लगाने की व्यवस्था कराई जाएगी। ताकि धूल और प्रदूषण को रोका जा सके।
आवारा मवेशियों की समस्या को भी उन्होंने गंभीरता से लिया और इसके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देने की बात कही।नामांतरण की लंबित फाइलों को लेकर भी चर्चा हुई। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि प्रक्रिया को सरल और सीधा किया जाएगा और लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
