बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय के रोड परिवहन बेड़े में आज 12 नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को शामिल किया गया है। इसके लिए मुख्यालय बिलासपुर में आयोजित समारोह में आज एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन द्वारा, एन. फ्रैंकलिन जयकुमार निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एवं हिमांशु जैन, मुख्य सतर्कता अधिकारी विभागाध्यक्षों, अधिकारी- कर्मचारी की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इन इलेक्ट्रिक वाहनों को तीन वर्षों की अवधि के लिए किराए पर लिया गया है और इन्हें एसईसीएल मुख्यालय में तैनात किया जाएगा। यह पहल एसईसीएल द्वारा अपने मुख्यालय एवं परिचालन क्षेत्रों में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे अभियानों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अब तक एसईसीएल में कुल 48 इलेक्ट्रिक वाहन लगाए जा चुके हैं और इन 12 नए वाहनों के शामिल होने से यह संख्या बढ़कर 60 हो गई है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इलेक्ट्रिक वाहन कार्बन उत्सर्जन को कम करने, वायु गुणवत्ता में सुधार लाने तथा जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता को घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह पहल एसईसीएल की दीर्घकालिक सतत विकास रणनीति का एक प्रमुख हिस्सा है। इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा, “एसईसीएल में इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत हमारे परिचालन को अधिक हरित और सतत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। एक उत्तरदायी सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम के रूप में हम पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को अपनाकर एक सकारात्मक उदाहरण स्थापित करना चाहते हैं।” इन वाहनों की को भारत सरकार के गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से अनुबंधित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
