बिलासपुर। बागेश्वर कसौधन वैश्य समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन व राष्ट्रीय कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह इंदौर में आयोजित किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथ मध्यप्रदेश के उप मुख्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला, विशेष अतिथ आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक व अधिवेशन की शपथ ग्रहण अधिकारी विरेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष बागेश्वर कशौधन वैश्य समाज थे। शपथ ग्रहण अधिकारी विरेंद्र गुप्ता जी नें सम्पूर्ण भारत वर्ष के पदाधिकारीयो को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव शिव कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाअध्यक्ष द्वारिका गुप्ता बनाये गए।
निलेश गुप्ता ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने उदबोधन में कहा आम आदमी अपने और अपने परिवार के लिए जीते हैं महान आदमी समाज की भलाई और समाज की अच्छाई के लिए जीते हैं। हमे स्वयं आगे बढ़कर समाज के लिए कुछ अच्छा करें इससे बढ़कर समाज के लिए अच्छा संदेश कुछ नहीं हो सकता है। समाज से हम बहुत कुछ लेते हैं हमारी भी यह नैतिक ज़िम्मेदारी होनी चाहिए कि समाज को हम भी कुछ अच्छा दें। समाज के लिए शारीरिक या आर्थिक अपनी सामर्थ्य के अनुसार जो भी मदद हो करनी चाहिए।
अधिवेशन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता के द्वारा निलेश गुप्ता (राष्ट्रीय सलाहकार) के पद पर रहते हुए किये कार्यो के लिए श्रेष्ठ सेवा सम्मान से सम्मानित किया साथ ही के. पी. गुप्ता(अध्यक्ष उत्तरप्रदेश) व आयोजन समिती भिवापुर द्वारा भी श्रेष्ठ सेवाकार्य के लिए सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
निलेश गुप्ता इससे पूर्व में बागेश्वर कशौधन वैश्य समाज के राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार का पद व कशौधन वैश्य वर्ड फाउंडेशन के छत्तीसगढ के सचिव, बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष एवम लायंस क्लब इंटरनेशनल मेंध बिलासपुर के अध्यक्ष, सचिव, कोषाअध्यक्ष, जोन चेयरमैन, रिजन चेयरमैन, और डिस्ट्रिक्ट के अन्य प्रशासनिक विभाग का पद सफलतापूर्वक सभाल चुके है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
