बिलासपुर। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो पीतल को सोना बताकर ज्वेलर्स संचालकों से ठगी करता था। पुलिस ने गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 140 ग्राम सोने के गहने, 3 किलो चांदी के गहने और 94 हजार रुपए नगद जप्त किए है। पकड़े गए सभी आरोपी इलाहाबाद के है और एक ही परिवार के है। आरोपियों ने रायपुर और राजनांदगांव में चोरी करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 28.04.2025 को सिटी कोतवाली क्षेत्र के हिम्मत लाल ज्वेलर्स गोल बाजार में दोपहर दो महिला आई और नकली सोना को असली बताकर बदले में 42.3 ग्राम असली सोना और नगदी 13,572 रू ले गई। असली सोने की किमत 4,55,000 रू है। ज्वेलर्स के रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर जांच में लिया गया।
घटना की सूचना पर IG संजीव शुक्ला और SSP रजनेश सिंह को दी गई। अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करने और आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिए। इसके बाद ए.सी.सी.यू.(सायबर सेल) एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू की और जानकारी एकत्र करने शहर में लगे कई CCTV फुटेज खंगाला। जिससे संदिग्धो का हुलिया और उनके आवागमन के संबंध में महत्वपुर्ण जानकारी मिली। सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर आरोपियों की धरपकड के लिए विशेष तुम रवाना किया गया जो आरोपियों का पीछा करते हुये राजनांदगांव पहुंची। यहां कारधा एवं सकोली पुलिस जिला भण्डारा (महाराष्ट्र) के सहयोग से आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मशरूका सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम एवं चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। सभी आरोपियो से पुछताछ करने पर रायपुर एवं राजनांदगांव में भी चोरी करना स्वीकार किया है। जिसके बारे में विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों की पहचान कर सनसनीखेज खुलासा करने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली बिलासपुर, प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, निरी. अजहरउद्दीन, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सउनि शितला प्रसाद त्रिपाठी, प्र.आर. राहुल सिंह, आतिश पारिक, आरक्षक अविनाश, निखिल, विरेन्द्र, अभिजीत म.आर. पुष्पा खरे की प्रशांसा करते हुये उन्हे पुरस्कृत करने की घोषणा की है। जिनके लगातार एवं अथक प्रयासो तथा अत्यंत लगन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के कारण यह महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
00 नाम गिरफ्तार आरोपी
01. प्रदीप सोनी पिता विनोद सोनी उम्र 21 वर्ष साकिन सुल्तानपुर, इलाहाबाद
02. मालती सोनी पति कन्हैया लाल उम्र 52 वर्ष साकिन नैनी इलाहाबाद
03. पूनम सोनी पिता भारत लाल सोनी उम्र 36 वर्ष साकिन इलाहाबाद
04. राहुल सोनी उर्फ मनीष पिता भारत लाल उम्र 22 वर्ष साकिन सेक्टर शांति पुरम, इलाहाबाद
05. श्याम सोनी पिता बबलू सोनी उम्र 35 वर्ष साकिन इलाहाबाद
00 बरामद संपत्ति
140 ग्राम सोने के गहने, किमत 14 लाख, 3 कि.ग्रा. चांदी के गहने, 94 हजार रू नगदी रकम,
मारूती बलेनो कार किमती करीब 06 लाख रू, कुल किमत करीब 22 लाख रू
00 ज्वेलरी दूकान में चोरी के प्रकरणो की सूची
01. थाना उरला जिला रायपुर अपराध क्रमांक 80/2025 धारा 318 (4), 3(5) बी.एन.एस. घटना दिनाक 28.04.2025 के माँ बंजारी ज्वेलर्स मेन रोड उरला।
02. थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव अपराध क्रमांक 202/2025 धारा 318 (4), 3(5) बी.एन.एस. घटना दिनाक 29.04.2025 के मा लक्षमी ज्वेलर्स भारत माता चैंक राजनांदगांव।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
