बिलासपुर। NSS कैंप में नमाज पढवाने वाले प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके ऊपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है। मामला सेंट्रल गुरुघसीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी का है।
गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के द्वारा शिवतराई में 07 दिवसीय NSS कैंप लगाया गया था। यह कैंप 26.03.2025 से 01.04.2025 तक ग्राम शिवतराई कोटा में आयोजित इस कैंप में 155 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। कैंप में शामिल छात्रों ने कोनी थाने में लिखित शिकायत किया था कि शिविर में दिनांक 31.03.2025 को NSS कैंप के प्रभारी समेत सभी शिक्षकों ने एनएसएस शिविर में सभी स्वयं सेवकों से नमाज पढवाया, नहीं पढ़ने पर स्वयं सेवकों को मिलने वाले अतिरिक्त अंक नहीं देने की धमकी दी। छात्रों ने अपने शिकायत में कहा था कि उनसे नमाज पढ़वाकर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुचाया है। शिकायत की जांच के बाद प्रो.दिलीप झा, डाॅ. मधुलिका सिंह, डाॅ. ज्योति वर्मा, डाॅ. नीरज कुमारी, डाॅ. प्रशांत वैष्णव, डाॅ. सुर्यभान सिंह, डाॅ. बसंत कुमार तथा टीम कोर लीडर छात्र आयुष्मान चौधरी के विरूध्द बीएनएस की धारा 196 (ख), 197 (1) (ख) (ग), 299, 302, 190 छ.ग. धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धारा 4 के तहत् अपराध कर पंजीबध्द किया गया था। इसके बाद मामले को विवेचना में लिया गया था। अपराध में विवेचना उपरांत अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी द्वारा विवेचना व साक्ष्य को प्रभावित करने तथा विवेचना में सहयोग नहीं करने के कारण आरोपी प्रोफेसर दिलीप झा को आज दिनांक 1.5.25 गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
