बिलासपुर। एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) द्वारा एक बार फिर सीमित पत्रकारों के साथ गुप्त और संदिग्ध प्रेसवार्ता आयोजित करने की खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वर्षों से एसईसीएल मुख्यालय द्वारा पत्रकारों को बुलाकर किसी विशेष विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाती है, जबकि शहर के अन्य पत्रकारों को इसकी जानकारी तक नहीं दी जाती।
इस बार भी ऐसी ही एक प्रेसवार्ता हुई है जिसमें कुछ चुनिंदा मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को ही आमंत्रित किया गया। इससे नाराज पत्रकारों के एक बड़े वर्ग ने इसे “गुप्त प्रेसवार्ता” की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि एसईसीएल का यह रवैया पत्रकारिता की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि यदि किसी भी सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था को मीडिया से संवाद करना है, तो उसे सभी accredited या सक्रिय पत्रकारों को समान रूप से आमंत्रित करना चाहिए। कुछ चुनिंदा पत्रकारों को बुलाकर की गई वार्ता न केवल पक्षपात को दर्शाती है, बल्कि यह संस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है। वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि यह सिलसिला अब आम होता जा रहा है, जो कि मीडिया की एकता और लोकतांत्रिक संवाद प्रक्रिया के लिए खतरे की घंटी है। पत्रकार संघों ने इस विषय पर जल्द ही एक बैठक बुलाकर एसईसीएल, कोल इंडिया और पीएम ऑफिस को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है। हालांकि, इस मुद्दे पर सफाई देते हुए एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सनीस चंद्रा ने कहा कि, “यह कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं थी। केवल एक इवेंट का कवरेज करने के लिए कुछ पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था।” उन्होंने दावा किया कि प्रेसवार्ता जैसा कुछ भी आयोजित नहीं किया गया था, बल्कि यह केवल एक कार्यक्रम की मीडिया कवरेज थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
