बीजापुर। बीजापुर में हुए मुठभेड़ के बाद नक्सलियों द्वारा अपहृत किए गए कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को छोड़ दिया गया है। जवान को छुड़ाने के लिए स्थानीय स्तर के चार लोगों ने मध्यस्थता की है।

बस्तर से गुरुवार को सुकून भरी खबर आई है। अपहरण के पांच दिनों के बाद crpf कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को नक्सलियों ने छोड़ दिया है। उन्हें छुड़ाने के लिए चार सदस्यों की टीम ने मध्यस्थता की है। मध्यस्थता करने वालों में मुरतुण्डा की महिला सरपंच सुखमती हक्का, सेवानिवृत्त शिक्षक रुद्र करै, धरमपाल सैनी और तेलम बौरैया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। तेलम बौरैया गोंडवाना समाज के अध्यक्ष है। चारों मध्यस्थ स्थानीय लोग है। जो नक्सलियों के बुलावे पर उनके कैम्प में पहुंचे थे। नक्सलियों के कैम्प में पहुंचने के बाद जन चौपाल लगाया और सबके बीच चर्चा हुई। इसके बाद नक्सलियों ने जवान को रिहा किया। रिहाई के बाद मध्यस्थता करने गई टीम जवान को लेकर बासागुड़ा लौट गयी है। बताया जा रहा है कि जवान की रिहाई के लिए मध्यस्थता कराने गयी दो सदस्यीय टीम के साथ बस्तर के 7 पत्रकारों की टीम भी मौजूद थी। गौरलाब है कि पांच दिन पहले बीजापुर के तरेंम में नक्सलियों ने एम्बुश लगाकर गस्त पर निकले जवानों पर हमला कर दिया था। इस हमले में 22 जवान शहीद हो गए थे और 30 जवान घायल हो गए थे। इस दौरान एक जवान लापता हो गया था। बाद में नक्सलियों ने उसे अपने कब्जे में होने की जानकारी दिया था।
जन अदालत लगाए जाने की खबर
बताया जा रहा है कि तर्रेम चौकी क्षेत्र में घने जंगल के बीच अपहृत जवान को नक्सलियों ने अपने कब्जे में रखा हुआ था। जहां बातचीत के लिए पहुंचे दल की मौजूदगी में नक्सलियों ने जन अदालत लगायी। इस दौरान सभी ने जवान राकेश्वर सिंह को छोड़ देने की अपील नक्सलियों से की। फ़िलहाल बस्तर नक्सलियों ने जन अदालत के बाद जवान राकेश्वर सिंह मन्हास को छोड़ दिया है। हालाँकि नक्सलियों ने इस दौरान क्या शर्तें इसका खुलासा नहीं हो सका है। उधर बीच राकेश्वर सिंह के छूटने की खबर पर उनके जम्मू स्थित निवास में ख़ुशी की लहार दौड़ गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
