बिलासपुर। जिला पंचायत के सामान्यसभा में शुक्रवार को सदस्यों ने बिजली, पानी और स्वास्थ्य केंद्रों की अव्यवस्था का मुद्दा उठा। सदस्यों की मांग पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। सैकड़ों की संख्या में सुख चुके बोर को फिर शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा गया।
शुक्रवार को जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सभापति एवं जिला पंचायत सदस्यों के अलावा CEO संदीप कुमार अग्रवाल उपस्थित थे। आज की बैठक कई विभाग के अधिकारी अनुपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। इसके बाद एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पास किया गया। जिला पंचायत सदस्यों ने भारत देश में लोक सभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराने के लिए बहुमत से प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा गया। इसके बाद विभागीय समीक्षा शुरू हुई। सबसे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा हुई। जिसमें सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में व्याप्त जल संकट को उठाया। सदस्यों ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए अपने अपने क्षेत्र में हैण्ड पंप खोदने एवं बंद पंप का तत्काल मरम्मत कराने की मांग रखी। जिला पंचायत सदस्य अनीता राजेंद्र शुक्ला ने अपने क्षेत्र के पानी की समस्या को बताते हुए कहा कि नल जल योजना की बहुत खराब स्थिति है। जहां टंकी बनी और पाइप बिछ गई है वहां पानी नहीं है, जहां पानी है वहां की टंकी से पानी रिस रहा है। सैकड़ों बोर सुख गए है। ज्यादा से ज्यादा बार कराए जाएं ताकि लोगों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। बैठक शासन से जारी 100 पंप के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए पत्र भेजे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली का मुद्दा उठाया और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी। विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा ने किसानों को अनाप शनाप बिजली बिल भेजने का मुद्दा उठाया। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि जब किसानों को पंप के लिए बिजली फ्री में दी जा रही है तो फिर बिल क्यों भेजा जा रहा है। बैठक में सदस्यों ने नए ट्रासफार्मर लगाने की मांग रखी। स्वास्थ्य विभाग में चल रहें स्वास्थ्य केन्द्रों में रिक्त पदों को तत्काल प्रतिपूर्ति किए जाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। श्रीमती ललिता संतोष कश्यप उपाध्यक्ष के द्वारा तखतपुर में शिशुरोग विशेषज्ञ एवं अन्य पदों को तत्काल भरे जाने की मांग रखी है। आरटीई के तहत् कुछ अशासकीय शालाओं द्वारा विद्यार्थियों को प्रवेश न दिए जाने का मुद्दा भी सदस्यों द्वारा उठाया गया है। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने उन शालाओं के प्रमुखों को निर्देशित करने की बात कहीं गई। आंगनबाड़ी भवन विहिन गांवों में तत्काल भवन स्वीकृत करने का प्रस्ताव पारित किया गया। कृषि बीज भंडारण की जानकारी ली गई सभी सदस्यों के द्वारा पर्याप्त मात्रा में बीज भंडारण किए जाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही साथ जिला पंचायत के लिए वर्ष 2025-26 का बजट एवं महात्मा गांधी रोजगार गांरटी योजना के तहत् लेबर बजट का भी अनुमोदन किया गया।
बैठक में श्रीमती ललिता संतोष कश्यप उपाध्यक्ष श्रीमती अनुसुईया जागेन्द्र कश्यप सभापति, गोविन्दराम यादव सभापति, श्रीमती भारती नीरज माली सभापति, श्रीमती अंबिका विनोद साहू सभापति, श्रीमती चन्द्र प्रकाश सूर्या सभापति, श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास, श्रीमती अनिता राजेन्द्र शुक्ला, शिवेन्द्र प्रताप कौशिक, राजेन्द्र धीवर, दामोदर कांत, श्रीमती सतकली बावरे, रामखिलावन पटेल, निरंजन सिंह पैकरा, श्रीमती रजनी पिंटू मरकाम, श्रीमती जयकुमारी, प्रभु जगत समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 26, 2026ACB की बड़ी कार्रवाई : ATR का रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, क्यों मांगे थे रिश्वत, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 26, 2026विश्व में कोसला एकमात्र ऐसा पावन तीर्थ, जहां चैत्र शुक्ल नवमी को मानते हैं, माता कौसल्या-पुत्र राम लला-अयोध्यापति राजा दशरथ का भव्य जन्मोत्सव
बिलासपुरMarch 26, 2026सीनियर IPS अधिकारी रतन लाल डांगी सस्पेंड, SI की पत्नी ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप
बिलासपुरMarch 26, 2026बारात में बवाल : डीजे में नाचने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने बारातियों को घेरकर मारा
