बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक शुभम मिश्रा की जान चली गई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना महामाया चौक के पास उस वक्त हुई जब युवक अपने मित्र के साथ बाइक से लौट रहा था। बाइक का हैंडल सड़क किनारे बिजली के खंभे में लगे एक फ्लैक्स से टकरा और बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक में बैठे दोनों युवक डिवाइडर से टकराकर गिर पड़े। शुभम मिश्रा के सिर और पूरे शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुपम घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अब ये उठ रहा है कि इस घटना के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाए ?
नेताओं और रसूखदारों के जन्मदिन पर या किसी खास आयोजन में शहर के बिजली खंभों में धड़ाधड़ बैनर और फ्लैक्स लगा दिए जाते है। नेताओं के चंगु मंगू ये भी नहीं देखते कि उसका लगाया फ्लैक्स लोगों को कितना भारी पड़ता है। दो दिन पहले बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का जन्मदिन था। उनके चेले चपाटों ने उत्साह से शहर के चौक चौराहों और सड़क के बिजली खंभों में सैकड़ों बैनर, पोस्टर और फ्लैक्स लगाए। इन्हीं में एक फ्लैक्स नए एक युवक की जान ले ली।महामाया चौक के पास लगे फ्लैक्स में टकराकर तड़के शुभम मिश्रा की मौत हो गई। शहर के सीपत रोड स्थित शंकर हार्डवेयर का वह संचालक था, जो अपनी बड़ी बहन सौम्या के साथ रहता था। माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। इस हादसे के बाद उसकी बहन अब अकेली रह गई है। घायल युवक अनुपम कोरबा का निवासी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस फ्लैक्स से बाइक टकराई जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। फिर डिवाइडर से टकराकर गिर गए। घटना में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ बैठे साथी अनुपम गंभीर रूप से घायल हो गया। आपको बता दे कि कुछ माह पहले निक्कू भंडारी नाम के एक युवक के जन्मदिन पर बिना अनुमति लगाए गए पोस्टरों के लिए नगर निगम ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद निगम ने कार्रवाई करना बंद कर दिया।
हालांकि फ्लेक्स और खंभे से टकराकर युवक की मौत के बाद नगर निगम का अतिक्रमण अमला सक्रिय हुआ और शहर भर में लगे बैनर पोस्टर निकाला। लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि आखिर इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है ? क्या संबंधित नेता के चमचों पर कार्रवाई होगी ?
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
