बिलासपुर। डीएमओ कार्यालय में 6 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए है। जिसमें डीएमओ खुद शामिल है। पूरे कार्यालय को सेनेटाइज करने के बाद फिलहाल सील कर दिया गया है। सभी कर्मचारी होम आइसोलेट हो गए है।

बिलासपुर में कोरोना संक्रमण अब सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने जद में लेना शुरू कर दिया है। ताजा मामला बिलासपुर के डीएमओ कार्यालय का है। यहां पर डीएमओ गजेंद्र राठौर समेत 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कार्यालय के तीन कम्पूयटर आपरेटर दो बाबू भी संक्रमित हो गए है। जैसे ही कार्यालय के 6 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली सभी कर्मचारियों को छुट्टी कर दी गई है। यही नही पूरे कार्यालय को सेनेटाइज करने के बाद सील कर दिया गया। कर्मचारियों से कहा गया है सभी अपना कोरोना टेस्ट कराएं और पॉजिटिव होने पर अपना इलाज कराएं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 72 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोरोना से मौत का ये अब तक सबसे भयावह आंकड़ा है। प्रदेश में आज 10652 नये मरीज मिले हैं, वहीं कुल 735 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 4 लाख को पार कर गया है। वहीं कुल एक्टिव केस अब प्रदेश में 68 हजार 125 हो गये हैं। रायपुर में आज 2330 कोरोना के केस मिले हैं, वहीं दुर्द में 2132, राजनांदगांव में 1047, बालोद में 313, बेमेतरा में 364, कवर्धा में 286, धमतरी में 363, बलौदाबाजार में 601, महासमुंद में 517, गरियाबंद में 111, बिलासपुर में 638, रायगढ़ में 240, कोरबा में 343, जांजगीर में 287, मुंगेली में 141, सरगुजा में 153, कोरिया में 113, सूरजपुर में 117, जशपुर में 151 और कांकेर में 118 नये मरीज मिले हैं। वहीं मौत के आंकड़े रायपुर में भयावह हो गये हैं। रायपुर में 34 लोगों की आज एक ही दिन में मौत हुई है। दुर्ग में 19 लोगों की जान गयी है। जबकि कवर्धा में 3, महासमुंद में 3, रायगढ़, कोरबा और जांजगीर में 2-2 मौत हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
