बिलासपुर। पूर्व एल्डरमैन और भाजपा नेता मनीष अग्रवाल का आरोप है कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से करोड़ो रुपए का घोटाला किया गया है। क्लब के माध्यम से कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को पैसे बांटे और उसका लाभ जनता को या समाज के युवाओं को नहीं हुआ। उन्होंने क्लब को दिए पैसे की जांच करने की मांग की है।
पूर्व एल्डरमैन और भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से शासकीय राशि का बंदरबांट किया गया है। प्रत्येक क्लब को 1 लाख रुपए दिए गए। प्रदेशभर में सैकड़ों क्लब बनाकर करोड़ो रुपए का घोटाला किया गया है। इस राशि से अघोषित तौर पर रंगोली, कैरमबोर्ड और अन्य गतिविधियों के लिए और खर्च दिखाया गया है। यह पैसा राजनीतिक रूप से जुड़े हुए लोगों को नगरी निकाय, नगर पंचायत, नगर पालिका, जनपद, जिला पंचायत, पंच, सरपंच, शहर और गांव गांव में शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने सवाल किए कि इस करोड़ो रुपए की राशि का छत्तीसगढ़ के आम जनता को क्या लाभ हुआ ? आवंटित राशि के आहरणकर्ता इस राशि का उपयोग किस कार्य के लिए किया गया ? छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिला, शहर, गांव में कितने राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से कितनी राशि का आवंटन कर पैसे का कितना सदुपयोग जनता के हित में हुआ ? और इसका लेखा-जोखा, आय व्यय, खर्च रजिस्टर्ड, चार्टर्ड अकाउंटेंट या शासकीय विभागों द्वारा नहीं कराया गया है ? इतनी बड़ी राशि आखिर किस उपयोग में लाई गई ? किस मद से लाई गई और कहां खर्च की गई ? भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने प्रत्येक जिला, नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम, जनपद, जिला पंचायत से लेकर संबंधित विभाग की ऑडिट रिपोर्ट की जांच करने की मांग की है। ताकि शासकीय पैसों का जनता के हित में क्या उपयोग हुआ ? इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ के आम जनमानस को मिल सके। साथ ही यदि राशि का आवंटन विभागिय अधिकारियों के संज्ञान में हुआ और उसका उपयोग किस-किस कार्यक्रमों में किया गया ? इन सब की जांच की जाए। छत्तीसगढ़ के इतिहास में कांग्रेस कार्यकाल का एक और नया कारनामा सामने आएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
