बिलासपुर। राज्य पुलिस सेवा के सबसे विवादित चंद नामों में शुमार और साइबर अपराध विशेषज्ञ का तमगा लेकर घूमने वाले टीआई कलीम खान आखिरकार विभागीय कार्रवाई की चपेट में आ ही गए। चार साल पुराने ठगी के एक मामले में आरोपी से कथित रूप से पैसे मांगने के आरोप में रेंज के आईजी संजीव शुक्ला ने उन्हें निरीक्षक पद पर डिमोशन कर दिया है। वर्तमान में वे अंबिकापुर साइबर सेल में पदस्थ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में कोनी थाना क्षेत्र में तीन जिलों के अभिभावकों से मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर 82 लाख रुपये की ठगी हुई थी। टीआई कलीम खान उस समय बिलासपुर में पदस्थ थे और उन्होंने दिल्ली जाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाद में आरोपी की पत्नी ने आरोप लगाया कि कलीम खान ने केस को कमजोर करने और जमानत दिलाने के बदले पैसों की मांग की साथ ही उससे शारीरिक संबंध बनाने दबाव बनाया। महिला का आरोप है कि कलीम खान से पैसे भी लिए, संबंध भी बनाया और पति को गिरफ्तार करके भी ले गए। महिला ने ये शिकायत DGP से की थी। मामले की जांच एडिशनल SP अर्चना झा ने किया था। जांच रिपोर्ट में बिना अनुमति हवाई सफर और लेनदेन की पुष्टि हुई लेकिन महिला से संबंध बनाने की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद मामला पिछले चार साल से दबा रहा और कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। बताया जा रहा है कि महिला ने यह शिकायत पहले एसपी प्रशांत अग्रवाल से की लेकिन उनके सबसे करीबी TI होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी दीपक झा ने मामले की जांच करवाई लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद मामला फिर अटक गया। किसी SP ने जांच करने या कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं दिखाया। यह मामला संतोष सिंह और रजनेश सिंह जैसे वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यकाल में भी आया लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। यही कारण है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने के लिए DGP अरुण देव गौतम को आदेश देना पड़ा। DGP के निर्देश के बाद IG बिलासपुर ने कलीम खान को डिमोट करने के आदेश जारी किए है। आपको बता दे कलीम खान बिलासपुर जिले में चकरभाठा, कोतवाली, सिविल लाइन और साइबर सेल जैसे थानों में अपनी सेवा दे चुके है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
