बिलासपुर। शराब भट्ठी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया किया है। आरोपी जल्दी शराब नहीं देने पर भट्ठी में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ किया था।
मिली जानकारी के अनुसार 07/05/2025 को रात्रि लगभग 09:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम लखराम शराब भट्ठी में कुछ लोग जल्दी शराब नही देने पर शराब भट्ठी के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की है। शराब भट्ठी के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी किए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम रवाना किया गया। इसके बाद ग्राम लखराम में शराब भट्ठी के पास से कर्मचारियों के साथ मारपीट कर शराब भटठी में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को पकड़कर थाना लाया गया। मारपीट के आहत की रिपोर्ट पर कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया यहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि पवन सिंह, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. संजय यादव, पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
1. विकास चौहान पिता उदय चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी शांतिनगर बाल्को थाना बाल्को कोरबा,
2. रोहित चौधरी पिता बारेलाल चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी शांतिनगर बाल्को थाना बाल्को कोरबा
3. दीपक यादव पिता रामसेवक यादव उम्र 26 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बाल्को थाना बाल्को, जिला कोरबा छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
