बिलासपुर। चाकू लहराकर आतंक मचाने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पीछे दयालबंद मधुबन रोड में एक युवक चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है। सुचना के आधार पर पुलिस ने मधुबन रोड से सतीश उर्फ छोटू उर्फ मंगल गोड पिता श्यामू गोड उम्र 27 साल निवासी गुरुनानक स्कुल के पास से गिरफ्तार किया। युवक के कब्जे से एक नग स्टील का धारदार नुकीला लंबा चाकू को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। इसी तरह मुखबिर सुचना की पर 08.05.2025 को जगमल चौक डिपरापारा से आरोपी आकाश कोल पिता राजेश कोल उम्र 20 साल निवासी जगमल चौक डिपरापारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक नग स्टील का धारदार नुकीला लंबा चाकू जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कारवाही की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
