बिलासपुर। पिछले दो दिन से राजस्व और खनिक विभाग की टिम जिले में रेत के अवैध भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। आज टिम ने 120 ट्रेक्टर रेत जप्त किया है। जबकि शुक्रवार को 435 ट्रेक्टर रेत जप्त किया गया था।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 09/05/2025 को राजस्व विभाग और खनिज विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम मोढ़े तहसील तखतपुर अंतर्गत 05 अलग अलग स्थानों पर रेत के अवैध भण्डारण कार्रवाई की है। जप्त रेत की मात्रा लगभग 420 घनमीटर को बिना किसी वैध दस्तावेज के भण्डारण किये जाने पर जप्ती किया गया है। जप्त किये गए खनिज रेत को ग्राम पंचायत मोढ़े के उपसरपंच के सुपुर्दगी मे दिया गया है। इस कार्यवाही मे राजस्व विभाग से तहसीलदार पंकज सिंह, खनिज विभाग से खनिज निरीक्षक राजू यादव, राजस्व निरीक्षक ऋषि राज सिंह, हल्का पटवारी, कोटवार एंव उपसरपंच की उपस्थिति रही खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर राजस्व एंव खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है। इसी तरह दिनांक 8 5.2025 यानि शुक्रवार को राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बोदरी तहसील अंतर्गत गांव पिरैया एवं नगाड़ाडीह में अवैध रेत भंडारण में छापामार कार्रवाई की थी। जिसमे अज्ञात व्यक्ति द्वारा 435 ट्रैक्टर रेत 17 अलग-अलग जगह डंप करके रखा था उसे जप्त कर सरपंच को सुपुर्द किया गया था।
साथ ही ग्राम पंचायत नगाड़ाडीह में रामलाल रात्रे द्वारा किए गए 40 ट्रैक्टर को जप्त कर उप सरपंच के सुपर्द किया गया था। इस कार्यवाही में राजस्व विभाग से संदीप साय तहसीलदार बोदरी, ओम प्रकाश चंद्रवंशी नायब तहसील बोदरी, राजू यादव माइनिंग इंस्पेक्टर बिलासपुर, हल्का पटवारी, सरपंच एवं कोटवार उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
