बिलासपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने दो ऐसे चोरों को पकड़ा है जिसने ट्रेन से एक महिला का पर्स पार कर दिया था। पर्स में नगदी और मोबाइल के अलावा हीरे की ज्वेलरी थी। जिसकी कीमत 65 लाख रुपए थी।
मिली जानकारी के अनुसार 04 अप्रैल 2025 को श्रीमती हिना दिनेश भाई पटेल ने जीआरपी थाना रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह गोंदिया से रायपुर तक गाड़ी संख्या 18240 शिवनाथ एक्सप्रेस के कोच नंबर HA1 के बर्थ नंबर 21 में यात्रा कर रहीं थी। राजनांदगांव से दुर्ग के बीच उनका पर्स किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। पर्स में डायमंड की ज्ग्रेलरी समेत नगद 45 हजार एवं 01 मोबाईल फोन कुल कीमत 65 लाख रूपये था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर जीआरपी थाना भिलाई चौकी दुर्ग ने धारा 305 (सी) बी. एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। मामला उजागर करने के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा, रे.सु.ब./रायपुर ने आरोपियों की पतासाजी के लिए RPF के एम. के. मुखर्जी, निरीक्षक, अपराध गुफचर शाखा, भिलाई के नेतृत्व में एक टॉस्क टीम का गठन किया था।टॉस्क टीम के सदस्यों ने अपराध के सभी पहलुओं की बारिकी से अवलोकन कर अपराधियों की पतासाजी तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए ईतवारी, गोंदिया, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, रायपुर, भाटापारा एवं बिलासपुर के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज और ट्रेन के कोच में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला। जिसमें कुछ संदिग्धों की पहचान हुई। इसके साथ ही रिजर्वेशन चार्ट में पाए गए नामों के आधार पर कुछ संदेहियों के नामों का अलग से सत्यापन किया गया। RPF की टीम ने कई दिनों के रिजर्वेशन चार्ट को देखा और विश्लेषण कर आरोपियों के यात्रा करने की Modus Operandi की जानकारी जुटाई। इसके बाद करीबन 50 होटलों के रिकार्ड/रजिस्ट्रर/सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। अथक प्रयास के बाद दोनों संदेहियों के रायपुर स्थित होटल सावरिया में रूकने की जानकारी मिली। होटल से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार 02 संदेही की पहचान की गई जिसमें एक संदेही का नाम अब्दुल मन्नान वल्द अब्दुल जब्बार कुरैशी उम्र लगभग 54 वर्ष पता प्लांट साइड कुरैशी मोहल्ला, राउरकेला जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) और दूसरे संदेही संतोष साव वल्छु रामजी साव उम्र 38 वर्ष पता मधुसुदन मॉल, प्लांट साइड कुरैशी मोहल्ला, राउरकेला जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) पाया गया। RPF टास्क टीम को 25 अप्रैल,2025 को संदेही आरोपी के राउरकेला में होने की जानकारी मिली। RPF के द्वारा मामले की सटीक एवं विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर को दी गई, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को RPF के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर दिनांक 07 मई, 2025 को गिरफ्तार किया। इस मामले को उजागर करने में RPF की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
