बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में
रविवार सुबह हत्या के एक आरोपी ने अपने खिलाफ गवाही देने वाले गवाह पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। घटना में घायल हुए 50 वर्षीय लक्ष्मण खरे को गंभीर अवस्था में बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि लक्ष्मण खरे रोज़ की तरह सुबह तालाब जा रहा था तभी गांव के ही रवि गढ़वाल ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 की सहायता से घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रतनपुर थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है और रतनपुर क्षेत्र में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। रवि गढ़वाल एक हत्या के मामले में आरोपी है और जेल से छूटने के बाद से लगातार तीन गवाहों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। लक्ष्मण खरे उन्हीं गवाहों में से एक हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि रवि गढ़ेवाल एक आदतन अपराधी है जो गांव में आए दिन झगड़ा, मारपीट और उपद्रव करता रहता है। उसके खिलाफ कई बार शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे उसके हौसले बुलंद होते गए। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो आज यह हमला नहीं होता। इस बीच पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी रवि गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
