रायपुर। बलोदाबाजार रोड में सारागांव के पास ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई, जिसमें 13 लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है। मृतकों में चार बच्चे शामिल है। जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसे के शिकार सभी लोग छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम चटौद निवासी पुनीत साहू की बेटी का बच्चा होने के बाद छठवें दिन बंसरी गांव में छठी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार लोग स्वराज माजदा वाहन क्रमांक CG 04, MQ 1259 में सवार होकर खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बंसरी गए थे। छठी कार्यक्रम खत्म होने के बाद देर रात सभी वापस लौट रहे थे। तभी रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर सारागांव के पास एक ट्रेलर गाड़ी क्रमांक JH-05, DP -7584 के साथ माजदा की टक्कर हो गई। इस टक्कर से वाहन में सवार 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां और 1 बच्चा शामिल हैं। इनमें एक दुधमुही बच्ची भी शामिल है। मृतकों के अलावा दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मामूली रूप से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खरोरा और जिन्हें ज्यादा चोटें आई हैं उन्हें मेडिकल कॉलेज रायपुर लाया गया है। परघटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंच गए और घायलों को हास्पिटल पहुंचवाया गया है। रायपुर रेंज के आईजी, एसपी, एडिशनल एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर तत्काल पहुंच गए थे।
हादसे में इनकी गई जान – एकलव्य साहू (6), ग्राम मोहंदी, कुमारी भूमि साहू, ग्राम आनंदगांव, उमंग साहू (4 माह), गीता साहू, ग्राम मोहंदी प्रभा साहू, ग्राम मोहंदी, नंदनी साहू, ग्राम मोहंदी, टिकेश्वरी साहू, ग्राम चटौद, कृति साहू, ग्राम चटौद, टिकेश्वरी साहू, ग्राम मनहोरा कुंती साहू, ग्राम चटौद, महिमा साहू (18), गोंदवारा खमतराई, वर्षा साहू (27), बेरला, राजबती साहू (60), नगपुरा मंदिर हसौद शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
