
वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर का देश में तेजी के साथ संक्रमण बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ भी इससे प्रभावित होने वाले प्रमुख राज्यों में से एक है। इसी को देखते हुए कोविड-19 महामारी से रोकथाम हेतु नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दिनांक 09 अप्रैल 2021 को एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक, पद्मकुमार राजशेखरन, द्वारा जिला कलेक्टर बिलासपुर, डॉ सारांश मितर को, मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्साधिकारी डॉ प्रमोद महाजन की उपस्थिति में 30 लाख रुपये का चेक आर्थिक सहयोग के रूप में प्रदान किया गया। इस राशि से कोविड अस्पताल में वेंटिलेटर की व्यवस्था एवं पीपीई किट का क्रय किया जाएगा। जिला कलेक्टर बिलासपुर द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन के इस सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सीएसआर के उप महा प्रबंधक अरुण कुमार बोखड एवं नोडल अधिकारी सुश्री रवनीत कौर भी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
