बिलासपुर। बुजुर्ग महिला से सोने का जेवर ठगने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसमें 02 महिला भी शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 02 नग सोने की चुडी व 02 नग सोने की चैन, नगदी रकम 10 हजार रुपए जप्त किए है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18.04.2025 की शाम हेमतला भोसले उम्र करीब 70 साल को अज्ञात ठग ने उसके पहने जेवर को चमकाने का झांसा देकर ले लिया और कुछ देर बाद उसे कागज का बंडल कपडे में लपेटकर दे दिया और फरार हो गया। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ तो घटना की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई।
घटना की सूचना पर SSP रजनेश सिंह को दी गई तो उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने और आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिए। इसके बाद ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम आरोपी की पतासाजी करने जुटे। जानकारी एकत्र करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं उनके आवागमन के संबंध मंे महत्वपुर्ण जानकारी मिली।
सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर आरोपियों की धरपकड के लिए आवश्यक दिशा निर्देश लिया गया। इसके बाद थाना सिविल लाईन टीम से उप निरीक्षक ओ.पी. कुर्रे की विशेष टीम आरोपीयो की पतासाजी हेतु रवाना की गई, जो आरोपियों का पीछा करते हुये टेक्निकल इन्पुट के आधार पर दिल्ली रवाना हुये थे। दिल्ली पहुचने के बाद पता चला की संदेहीगण उज्जैन (मध्य प्रदेश) चले गये तब टीम दिल्ली से उज्जैन पहुचकर संदेहियों को पकडकर उनसे पुछताछ किया गया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर संपत्ति बारमादगी के लिए उसे लेकर वापस दिल्ली आये। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई मशरूका 02 नग सोने की चुडी, 02 नग सोने का चैन नगदी रकम बरामद किया गया है। सभी आरोपियों से पुछताछ करने पर रायपुर के गोल-बाजार में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है। आरोपियों से विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
नाम गिरफ्तार आरोपी:-
01. मनोज सोलंकी पिता प्रताप ंिसह सोलंकी उम्र 42 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।
02. शांति देवी पति मनोज सोलंकी उम्र 39 साल निवासी रधुवीर नगर जे.जे.काॅलोनी टैगौर गार्डन पश्चिम विहार दिल्ली हा.मु. निहाल विहार काॅलोनी ठेकेवाली पुलिया नागलोई थाना नागलोई दिल्ली।
03. विजय सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी उम्र 28 साल विषणु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।
04. सीमा सोलंकी पति विजय सोलंकी उम्र 24 साल विष्णु गार्डन के पास पश्चिम विहार दिल्ली।
00 बरामद संपत्ति :-
01. दो नग सोने की चुड़ी
02. दो सोने की चैन
03. नगदी रकम 10000 ₹
जुमला कुल करीब सोने के जेवर चुडी व चैन व नगदी रकम 10000 रू कुल किमती लगभग 5 लाख रू।
कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व ए.सी.सी.यू. अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह निरी. एस.आर. साहू थाना प्रभारी सिविल लाईन निरी. अजहररूद्दीन प्रभारी ए.सी.सी.यू., उप निरी. ओम प्रकाश कुर्रे प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, राहुल सिंग, आरक्षक सोनू पाल, दीपक उपध्याय, विरेन्द्र गंधर्व, विरेन्द्र सिंह, विकास राम, मुकेश वर्मा, निखील जाघव, नवीन एक्का महिला आरक्षक ओम वैष्णव की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना कर उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
