बलरामपुर। आरक्षक की हत्या के मामले में IG दीपक झा ने बड़ा एक्शन लिया है और थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि जिन लोगों ने भी घटना को अंजाम दिया है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।
रेत माफियाओं के द्वारा आरक्षक पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के मामले में आईजी दीपक झा ने सनवाल थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडेय को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आईजी ने कहा कि जिन लोगों ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
आपको बता दें रविवार की रात बलरामपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुशफर के समीप वन भूमि में अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक और सूचना मिली कि ग्राम लिबरा में कन्हर नदी के किनारे अवैध रेत खनन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम लिबरा पहुंची और रेत माफिया को रेत से भरी ट्रैक्टर रोकने के लिए कहा लेकिन वह रोकने के बजाए रफ़्तार को बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस और वन विभाग की टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो रेत माफियाओं ने आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचल दिया। इस घटना में आरक्षक की मौत हो गई। रेत माफियाओं के इस हरकत से हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशाशन में आक्रोश फैल गया। इसके बाद पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का दबाव बढ़ गया है। लेकिन थाना प्रभारी दिव्यकांत पांडे 36 घंटे बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ पाए। यही कारण है कि IG दीपक झा को ये कड़ा एक्शन लेना पड़ा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
