बिलासपुर। गवाह पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले हत्या के आरोपी रवि गढ़वाल को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने घायल पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया है।
दिनाँक 11/05/2025 को उमा बाई खरे निवासी परसदा (लखराम) ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 11/05/2025 सुबह करीबन 06:00 बजे इसके पति लक्ष्मण खरे दिशा मैदान के लिये गॉव में तालाब की ओर गया था, तालाब के पास रवि गढ़ेवाल के मोबाइल को उठा लेने की बात पर आहत लक्ष्मण खरे के सांथ विवाद होने के बाद लक्ष्मण वापस आकर गाँव के रामकृष्ण किराना दुकान के पास बैठा था, उसी समय रवि गढ़ेवाल अपने घर से चाकू लेकर आया और मोबाइल चोरी करने तथा पुरानी रंजिश पर गाली गलौच करते हुये, रवि गढ़ेवाल अपने पास रखे चाकू से लक्ष्मण खरे की हत्या करने की नीयत से गला, पीठ, कँधा, चेहरा में प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहॅुचाया है, और वहाँ से भाग गया। कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उक्त संबंध को उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुये घटनास्थल पर एफएसएल टीम के द्वारा मौके से साक्ष्य सबूत इकट्ठा किया गया व आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर आरोपी को थाना सीपत क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी रवि गढ़ेवाल को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, आर. राजेन्द्र साहू का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी –
1. रवि गढ़ेवाल/सूर्यवंशी पिता रामाधार सूर्यवंशी उम्र 41 वर्ष निवासी परसदा (नवापारा) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
