बिलासपुर। शनिचरी रपटा से अपोलो अस्पताल तक सड़क चौडीकरण बेजाकब्जा हटाने के अभियान का विरोध होना शुरू हो गया है। आज जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में मोहल्ले के लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया और 80 फिट चौड़ी के बजाए 60 चौड़ी सड़क बनाने की मांग की।
चांटीडीह शनिचरी रपटा से अपोलो हॉस्पिटल चौक तक 24 मीटर (80) फिट) रोड निर्माण का काम किया जा रहा है। रोड निर्माण के लिए नगर निगम द्वारा मोहल्लेवासियों को बेजाकब्जा हटाने नोटिस जारी किया गया था। आज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। वार्ड के लोगों का कहना है कि नगर निगम 80 के जगह 60 फिट की सड़क बना लें। 80 फिट की सड़क बनाने से कई लोग घर से बेघर हो जाएंगे।
शनिचरी रपटा से अपोलो हॉस्पिटल चौक तक रोड निर्माण हेतु वर्तमान में मानसी गेस्ट हाउस तक नगर निगम बिलासपुर के द्वारा 60 फिट (रोड के सेंटर से 30-30 फिट) तोड़ा गया है। अतः मानसी मेस्ट हाउस से शनिचरी रपटा तक रोड निर्माण हेतु 60 फिट (रोड के सेंटर से 30-30 फिट) तोड़े जाने उचित होगा। शनिधरी रपटा से अपोलो हॉस्पिटल चौक तक रोड निर्माण के लिए वर्तमान में मानसी गेस्ट हाउस तक रोड के सेंटर से 30-30 फिट तोडा गया है। मानसी गेस्ट हाउस से शनिचरी रपट्टा तक 60 फिट की सड़क बनाया जाय।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
