बिलासपुर। आबकारी विभाग ने कोटा, मस्तूरी और तखतपुर क्षेत्र में अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में आगभग आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 105 लीटर से ज्यादा शराब जब्त किया है। इस कार्रवाई में 34 किलो महुआ लहान भी जप्त किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर कोटा, मस्तूरी और तखतपुर में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। प्रभारी सहायक उपायुक्त नवनीत तिवारी के आदेश पर टीम ने ग्राम जलसों, कोनी, चंगोरी, कोटा बेलपान, पचपेड़ी, जरौंधा, जरेली तखतपुर के धूमा में अवैध शराब विक्रेताओं के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ने जानकारी दिया कि टीम ने कुल सात ठिकानों पर छापा मारा है। कार्रवाई के दौरान अलग अलग ठिकानों से करीब 105 लीटर देशी शराब और 34 किलो महुआ लहान जप्त किया गया है। इस दौरान कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी टीम ने कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम चंगोरी निवासी सम्पतिया बाई के ठिकाने से 20 लीटर महुआ शराब और 61 किलो से अधिक लहान जप्त किया है। इसी तरह कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में अजय वर्मा के ठिकाने से 10 लीटर महुआ शराब और 120 किलो महुआ लहान जप्त कर नष्ट किया है। पचपेढ़ी थाना क्षेत्र के बेलपान में हिरालाल के ठिकाने पर भी आबकारी टीम ने दबिश दी है। यहां से 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।
इसके अलावा तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरौंधा में आबकारी टीम ने विनोद साहू के ठिकाने से आठ लीटर देशी शराब जब्त किया है। ग्राम जलसो थाना रतनपुर से 35 लीटर महुआ शराब और करीब 700 किलो लहान जब्त किया गया है। ग्राम डिण्डोल धुमा थाना कोटा में आबकारी टीम को 20 लीटर महुआ शराब और 2500 किलोग्राम लहान जब्त करने में आबकारी टीम को सफलता मिली है। पुलिस ने जरेली निवासी रमेश पाण्डेय के खिलाफ कार्रवाई कर अजमानतीय प्रकरण दर्ज किया है। सम्पूर्ण कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर आबकारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र शुक्ला, रमेश दुबे, नेतराम बंजारे, समेत मुख्य आरक्षक जनक राम जगत, सुभास तिवारी, जयशंकर, कमलेश, राजेश यादव एवं ड्राईवर जितेन्द्र शर्मा की शानदार और उत्साहित करने वाली भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
