बिलासपुर। एकता तिवारी ने CBSC की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक लेकर माता – पिता के अलावा छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। एकता आर्ट्स लेकर दो सब्जेक्ट में 100 में 100 नंबर लिया और शेष तीन सब्जेक्ट में 99-99 नंबर लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनका कहना है कि उन्हें IAS बनना है।
एकता तिवारी मूलतः जांजगीर जिले के एक छोटे से गांव आमोरा (महंत) की रहने वाली है। पिता राजेश्वर तिवारी आर्मी में सूबेदार है और अभी फिरोजपुर में पदस्थ है। इसके पहले वे हैदराबाद में थे यही कारण है कि एकता आर्मी पब्लिक स्कूल गोलकुंडा में पढ़ाई कर रही है। एकता आर्ट्स की स्टूडेंट है और इस सब्जेक्ट में इतना भारी भरकम स्कोर करना कठिन माना जाता है। एक आम धारणा है कि साइंस या कॉमर्स का सब्जेक्ट स्कोरिंग सब्जेक्ट होता है। जिसमें सभी अंसार सही लिखा जाए तो नंबर कटते का सवाल ही नहीं उठता। लेकिन आर्ट्स को लेकर ऐसी सोच नहीं है। कितना भी अच्छा आंसर लिख लो नंबर कटता ही है। लेकिन एकता ने इस धारणा को बदल दिया है और 99 प्रतिशत अंक के साथ 12वीं की परीक्षा पास करके अपने स्कूल, गांव और परिवार को गौरवान्वित कर दिया है। एकता का कहना है कि प्रतिदिन 4 घंटे की पढ़ाई करती थीं। उनका प्रयास यही रहता था कि हर सवाल का सटीक आंसर लिखे। जब उनसे पूछा गया कि साइंस या कॉमर्स लेकर पढ़ाई क्यों नहीं की ? उनका जवाब था कि पहले तो उनको IAS बनना है। दूसरी चीज मेरा मानना है कि जरूरी नहीं सभी होशियार बच्चे साइंस या कॉमर्स लेके ही पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि उनके इस सफलता में उनके पिता राजेश्वर तिवारी और माता सुष्मिता (दीवान) तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके पैरेंट्स का कहना है कि हम तो केवल सुविधा दे सकते है मेहनत तो बच्चों को ही करना है और एकता ने मेहनत किया है। हम उनके रिजल्ट से संतुष्ट है और खुश है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 26, 2026ACB की बड़ी कार्रवाई : ATR का रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, क्यों मांगे थे रिश्वत, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 26, 2026विश्व में कोसला एकमात्र ऐसा पावन तीर्थ, जहां चैत्र शुक्ल नवमी को मानते हैं, माता कौसल्या-पुत्र राम लला-अयोध्यापति राजा दशरथ का भव्य जन्मोत्सव
बिलासपुरMarch 26, 2026सीनियर IPS अधिकारी रतन लाल डांगी सस्पेंड, SI की पत्नी ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप
बिलासपुरMarch 26, 2026बारात में बवाल : डीजे में नाचने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने बारातियों को घेरकर मारा
