बिलासपुर। ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) ने 14 मई को पानी, बिजली, साफ-सफाई की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन किया। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुबह 11.00 बजे कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए। नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डो से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों के साथ पीड़ित लोग भी शामिल हुए। परसदा, तिफरा, सकरी, सिरगिट्टी, देवरी खुर्द, दो मुहनी, मोपका, राज किशोर नगर, चांटीडीह, लिंगियाडीह, चिंगराजपारा सहित बिलासपुर शहर से बड़ी तादात में लोग आए थे।
नारे के साथ कांग्रेसजन नगर -निगम के घेराव करने के लिए गए। महिलाएं मटकी रखी हुई थी तो कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ मे तकती और झंडा लिए हुए थे। मटकी में नारे लिखे गए थे कि.. मैं प्यासी हूँ… मेरी प्यास कब बुझेगी ?
ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, विधायक दिलीप लहरिया पूर्व विधायक रश्मि सिंह, सियाराम कौशिक पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रमोद नायक ने हैंड पंप और मटका को लेकर चल रहे थे। किसी ने सीलिंग फैन रखा था। कांग्रेसजन गुंगचुम्बी उद्घोष के साथ नगर -निगम पहुंचे, पुलिस प्रशासन ने एतिहात के तौर पर निगम के मेंन गेट को बंद कर दिया था। पुलिस प्रशासन के लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन के इर्द-गिर्द थे। जो लगातार अपने बड़े अधिकारियों को पल पल की जानकारी दे रहे थे।
कांग्रेसजन लगभग दो घण्टे तक नगर निगम के परिसर में बैठ कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। इस भीषण गर्मी की तपिश पीड़ितों को पानी, बिजली की समस्या से कम लग रही थी।
कांग्रेस कमेटी ने कल ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चर्चा की थी। परदर्शन के बाद कांग्रेस जन ज्ञापन देने के लिए जिला कलेक्टर के पास गए। कलेक्टर की अनुपस्थिति में संयुक्त कलेक्टर अरुण खलखो ने आकर ज्ञापन लिया और आश्वस्त किया की आपकी जो मांगे है उस पर जल्दी कार्यवाही होगी।
इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार सुशासन की ढोल पिट रही है और जनता अपनी मूलभूत मांगो को लेकर सड़क पर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। केशवानी ने कहा कि एक साल पहले तक पानी, बिजली, साफ-सफाई को लेकर कोई आंदोलन नही हुआ, पर इस एक साल में ऐसा क्या हुआ की ? जब से भाजपा सत्ता में आई है नगर-निगम की प्राथमिकताएं बदल गई है। नगर निगम का अमला इस काम मे लगा हुआ है कि भाजपा नेताओं की गाड़ी बिना बाधित हुए शहर में चलती रहे। इसलिये निगम प्रशासन ठेला, गुमटी, चाय, चना बेचने वालो को हटाने में अपना समय दे रहा है। नगरीय निकाय मंत्री बिलासपुर से है और डिप्टी सीएम भी है पर बिलासपुर नगर निगम की हालत बद से बदतर हो गई है। पानी, बिजली के लिए हाहाकर मची है। तो समझा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ के अन्य नगरीय निकायों की स्थिति क्या होगी ?
शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि बिलासपुर नगर निगम का निर्माण 5 विधानसभा से मिलकर हुआ है। जिसमे चार विधासभा में भाजपा के वरिष्ठ विधायक निर्वाचित है, बिलासपुर जिले से केंद्रीय राज्य मंत्री, डिप्टी सी एम सहित पूर्व बड़े मंत्री है। किंतु नगर निगम की हालत और जनता की परेशानी बढ़ती जा रही है। केंद्रीय राज मंत्री और डिप्टी सीएम के पास असीमित पावर है वो चाहते तो प्रत्येक वार्डो में कम से कम 3-3 बोर करा के पानी की समस्या को हल कर सकते थे,बिजली की सप्लाई को व्यवस्थित कर सकते है किंतु इस ओर ध्यान देने के लिए शायद इनके पास समय का अभाव है ? विजय पांडे ने कहा कि ये आंदोलन की प्रथम चरण है यदि व्यवस्था में सुधार नही होगी तो ज़िला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक स्तर पर धरना देगी और उन विभागों को बाध्य करेगी। पानी, बिजली की आपूर्ति करने के लिए शहर में सभी सड़के, चौक-चौराहे की साफ-सफाई की जाए।
विजय केशरवानी ने कहा कि भाजपा सरकार अरपा प्रोजेक्ट को रोक कर इस क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय कर रही है। भाजपा की सरकार को डेढ़ वर्ष से अधिक हो गया वो चाहती तो अरपा नदी अपनी सबाब में रहती। गर्मी कम पड़ती, वाटर लेवल बढ़ जाता, वर्ष भर पानी रहता ,लोग वर्तमान परेशानी से बच जाते किन्तु भाजपा में आत्मिक शक्ति का अभाव दिखता है क्योंकि हर विकास को बदले की चश्मे से देखती है और नुकसान गरीब, मजदूर, किसान, मरीज, मेहनतकश लोगो की हो रही है।
विजय केशरवानी ने कहा गत दिनों बिलासपुर के मध्य में 30 घण्टे तक बिजली बन्द थी ,दूसरे दिन नीट की परीक्षा थी ,युवा वर्ग अपने भविष्य को संवारने के लिए भीषण गर्मी में मोमबत्ती ,लालटेन में पढ़ रहा था,गार्जियन नगर विधायक से लेकर हर उस दरवाजे पर दस्तक दे रहा था ,जहां से उन्हें आशा की किरणें दिखाई दे रही थी पर जो लोग अच्छे दिन के वादे कर गए फोन तक नही उठा रहे थे , विजय केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस जनता के लिए लड़ती रही है ,लड़ती रहेगी ।
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है ,हाहाकार है, शहर में पानी,बिजली के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है तो ग्रामीण क्षेत्रो में क्या स्थिति होगी, कम से कम 600 फ़ीट नीचे पानी पहुंच गया, तालाब सुख रहे है, कुंए सुख गए ,इंसान तो अपनी व्यवस्था किसी तरह कर लेगा पर मूक पशुओ के लिए बड़ी समस्या है ,भूपेश सरकार ने नरूवा-घुरूवा, गरुवा अऊ बाड़ी की जो योजना लाई थी ,वह छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल को समृद्ध और खुशहाल बनाने वाली थी,इस योजना का मूलमंत्र था नरूवा से पानी रोकना बचत करना, घुरूवा से आर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करना जिससे लोग खाद्य जनित रोग से बचे, गाय भारतीय संस्कृति में समृद्ध का प्रतीक है जिससे बहुआयामी लाभ है, बाड़ी से नगद रुपये की प्राप्ति होती पर विरोध की राजनीति ने बहुत बड़ा नुकसान किया है और आज हम लोगो सड़को पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
घेराव प्रदर्शन में ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक रश्मि सिंह, सियाराम कौशिक, पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रमोद नायक, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर राजेश पांडेय, देवेंन्द्र सिंह, पंकज सिंह, भुवनेश्वर यादव, आशीष गोयल, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, समीर अहमद, जितेंद्र पांडेय, नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, उप नेता सन्तोषी बघेल, महेश दुबे, आशीष मोनू अवस्थी, शहज़ादी कुरैशी, जावेद मेमन, शेरू असलम, विनोद साहू, मोती ठारवानी, लक्ष्मी नाथ साहू, अशोक भंडारी,सीमा घृटेश, स्वर्णा शुक्ला, शिल्पी तिवारी, जगदीश कौशिक, राजेश शुक्ला, जुगल किशोर गोयल, अब्दुल इब्राहिम, शिवा मिश्रा, सीताराम जायसवाल, सीमा शुक्ला, मोह हफीज, अमित भारते, गायत्री लक्ष्मी साहू, पवन साहू, रमाशंकर बघेल, हिमांशु कश्यप, शेख असलम,रीता शंकर कश्यप,शंकर कश्यप, ओम कश्यप, मोहन श्रीवास, सुनील सोनकर, सुरेश टण्डन, सुभाष ठाकुर, शारदा नगरकर, बबलू मगर, राज बंजारे, अयाज खान, गौरव एरी, राजेश ताम्रकार, गजेंद्र श्रीवास्तव, आदेश पांडेय, अनिल यादव, प्रशांत पांडेय, राहुल दुबे, अभिलाष रजक, मकसूद, जहूर अली, कमलेश दुबे, राजा व्यास, अंकित प्रजापति, रामप्रसाद साहू, सुरेंद्र तिवारी, राज कुमार यादव, बजरंग बंजारे, श्रवण श्रीवास्तव, मनीष गदेवाल, मनीष सेंगर, रमेश गुप्ता, प्रतीक तिवारी, रामशरण, दिनेश साहू, शुभ लक्ष्मी, राकेश साहू, भागीरथी यादव, शेर सिंह कश्यप, हितेश देवांगन, कमल कश्यप, रिंकू छाबड़ा, वसीम बख्श, अमित यादव, अनिल यादव, शिरीष कश्यप, किशोर घोरे, राजीव रत्न सिंह, देवेंन्द्र मिश्रा, मयंक गौतम, करम गोरख, हरमेन्द्र शुक्ला, आशीष पाल, राकेश यादव, राकेश सोनी, बद्री यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 26, 2026ACB की बड़ी कार्रवाई : ATR का रेंजर और डिप्टी रेंजर 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, क्यों मांगे थे रिश्वत, पढ़े खबर…
बिलासपुरMarch 26, 2026विश्व में कोसला एकमात्र ऐसा पावन तीर्थ, जहां चैत्र शुक्ल नवमी को मानते हैं, माता कौसल्या-पुत्र राम लला-अयोध्यापति राजा दशरथ का भव्य जन्मोत्सव
बिलासपुरMarch 26, 2026सीनियर IPS अधिकारी रतन लाल डांगी सस्पेंड, SI की पत्नी ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप
बिलासपुरMarch 26, 2026बारात में बवाल : डीजे में नाचने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने बारातियों को घेरकर मारा
