बिलासपुर। खनिज विभाग ने रेत, मिट्टी, मुरूम और गिट्टी के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारियों ने 1 चैन माउंटेन मशीन के साथ 150 हाइवा रेत जप्त किया है। लेकिन छतौना के सरपंच ने जप्त रेत को अपने कब्जे में लेने से इनकार कर दिया। यही नहीं पंचनामा में हस्ताक्षर तक नहीं किया।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग के अधिकारी खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर रहे है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा आज गनियारी, कोटा, करही कचार, छतौना, सोढाखुर्द, रतनपुर, कछार एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई। करही कछार क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध खनन करते हुए 01 चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर सील कर दिया गया है। इसी तरह ग्राम सोढाखुर्द क्षेत्र मे बिना वैध दस्तावेज, अनुमति पत्र, सहमति पत्र, प्रस्ताव के लगभग 150 ट्रिप हाइवा खनिज रेत का भण्डारण किया जाना पाये जाने पर भण्डारित रेत को हरी ओम शर्मा निवासी बिलासपुर से जप्त किया गया है। इसके बाद जप्त रेत को खनिज विभाग ने ग्राम पंचायत छतौना के सरपंच, उप सरपंच एंव सरपंच प्रतिनिधि के सुपुर्द करना चाहा। लेकिन सरपंच, उप सरपंच और उनके प्रतिनिधि ने लेने इनकार कर दिया। यही नहीं मौका पंचनामा में हस्ताक्षर तक करने से इंकार कर दिया। जिसके पश्चात जप्त खनिज रेत को भूमि स्वामी मनोहर सिंह राज निवासी सोढाखुर्द के सुपुर्द किया गया। ग्राम कछार अंतर्गत खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते पाये पर 01 हाइवा को जप्त कर थाना कोनी को सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
