बिलासपुर। आपस में लड़ाई – झगड़ा करके क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 10 असामाजिक तत्वों को सरकण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के पहले पुलिस ने सभी को बीच चौक में। कान पकड़कर उठक बैठक कराया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.05.2025 के दरम्यानी रात सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि अशोक नगर चौक में कुछ लड़के आम रास्ते पर आपस में वाद विवाद कर शांतिभंग कर रहे हैं। उनके लड़ाई झगड़े से लोग भय का माहौल बन गया है। सूचना पर तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम को आते देख कुछ लड़के भागने लगे लेकिन कई लड़के मौके पर खड़े रहे। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास किया तो पुलिस टीम के साथ ही बहस करने लगे। यही नहीं पूर्व में हुई मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए पुलिस टीम के साथ विवाद करने लगे। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। उन्होंने अनावेदकों के विरूद्ध प्रतिबंधक धाराओं के तहत् वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिए। उनके आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में अनावेदकों को पकड़कर थाना लाया गया और प्रतिबंधक धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है
नाम अनावेदक :-
01. हिमांशु श्रीवास पिता मन्नू राम श्रीवास उम्र 22 वर्ष
02. अमन लहरे पिता राजू लहरे उम्र 27 वर्ष।
03.सहारा यादव पिता संतोष यादव उम्र 28, तीनो निवासी एकता कालोनी अशोक नगर
04. गौकरण उर्फ कोंदू साहू पिता ललित साहू उम्र 21 वर्ष तीनों निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर थाना सरकण्डा
05. सुदामा साहू पिता आर्यन साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर
06. नंदराम श्रीवास पिता दुर्गा श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी बंधवापारा सरकण्डा।
07. अभिषेक गोश्वामी उर्फ अंशु पिता चेतन गोश्वामी उम्र 20 वर्ष निवासी मुरूम खदान अशोक नगर सरकण्डा।
08. करण यादव उर्फ के.डी पिता फेकूराम यादव उम्र 19 वर्ष निवासी मुरूम खदान ईमलीबाड़ा अशोक नगर सरकण्डा।
09. खिंटू साहू उर्फ टंकू पिता राम भवन साहू उम्र 20 वर्ष निवासी बगदई मंदिर अशोक नगर सरकण्डा।
10. गणेश यादव उर्फ दादू पिता घासीराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बगदई मंदिर के पास अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
