रायपुर। बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ACB और EOW ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। टिम ने दंतेवाड़ा, सुकमा, अंबिकापुर, जगदलपुर और रायपुर में एक साथ 15 ठिकानों में दबिश दी है। यह रेड अभी भी जारी है और कई ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किए हैं।
प्रदेश में हुए शराब घोटाले को लेकर ACB और EOW की टीम ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के ठिकाने पर फिर छापा मारा है। शनिवार सुबह EOW की टीम ने रायपुर, जगदलपुर, सुकमा, तोंगपाल, दंतेवाड़ा, अंबिकापुर सहित करीब 15 ठिकानों पर दबिश दी है। छापे की कार्रवाई में लगभग 100 से अधिक अफसर शामिल है। दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता राजकुमार तांबों के निवास पर ACB और EOW की टीम जांच कर रही है। तांबों को कवासी लखमा का करीबी और गरीबों का नेता माना जाता है। शराब घोटाले से संबंधित सबूतों की तलाश में उनके घर और कार्यालयों की गहन जांच की जा रही है। अंबिकापुर में प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक अग्रवाल के घर ACB की टीम ने छापा मारा है। अग्रवाल ध्वजाराम रामकुमार व्यवसायिक प्रतिष्ठान के संचालक हैं और शासकीय विभागों में सामग्री आपूर्ति का काम करते हैं। इस फॉर्म का नाम DMF घोटाले में भी जुड़ चुकी है।
इसी तरह सकुमा जिले में 4 ठिकानों पर छापे की कार्रवाई चल रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बसंतलाल गली स्थित उनके निवास पर सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची। सुकमा में ACB ने एक हार्डवेयर दुकानदार के घर छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। ACB और EOW की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। सभी स्थानों पर जांच जारी है और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। देर शाम तक ACB और EOW की टीम कई स्थानों से जांच के बाद महत्वपूर्ण दस्तावेज समेटकर ले गए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
