बिलासपुर। पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के है जो ट्रेन के माध्यम से MDM बिलासपुर ला रहे थे। आरोपियों से 15 ग्राम MDM जप्त किया गया है।
बिलासपुर पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि दिल्ली से उत्कल एक्सप्रेस के माध्यम से एक व्यक्ति बिलासपुर की ओर MDM ड्रग्स लेकर आ रहा है। उसलापुर स्टेशन में ट्रेन के रुकते ही संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसकी पहचान हरियाणा निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पार्सल मिला जिसमें MDM ड्रग्स था। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि यह पार्सल उसे दिल्ली निवासी शुभम ने दिया था। थाना सिविल लाइन ने ड्रग्स को विधिवत जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
शुभम की गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही थी। सूचना प्राप्त होने पर कि शुभम वाराणसी होते हुए बिलासपुर आ रहा है, पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया। रतनपुर के पास चेकिंग पॉइंट लगाकर शुभम को एक कार में तीन अन्य साथियों (सुमित, रितेश, राजू) के साथ गिरफ्तार किया। कार की तलाशी में भी MDM ड्रग्स बरामद हुआ। थाना रतनपुर ने इस संबंध में अपराध पंजीबद्ध कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत विधिवत कार्रवाई की है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक अन्य मुखबिर से सूचना मिली कि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक व्यक्ति MDM ड्रग्स लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन पर सतर्कता बढ़ाई गई और संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उसकी पहचान विवेक कुमार, निवासी जिला करौली (राजस्थान) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 3 ग्राम MDM जब्त किया गया। थाना सिविल लाइन में इस मामले में भी अपराध पंजीबद्ध कर ड्रग्स को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण :
1. प्रदीप कुमार, पिता – राजेन्द्र सिंह, निवासी – सोनीपत, हरियाणा
2. शुभम दत्त, पिता – संजय दत्त, निवासी – दिल्ली
3. सुमित कुमार, पिता – राजेन्द्र कुमार, निवासी – दिल्ली
4. रितेश शर्मा, पिता – बाबूलाल शर्मा, निवासी – जयराम नगर, मस्तूरी (छत्तीसगढ़)
5. राजू सिंह, पिता – रंजीत सिंह, निवासी – इंदु इमेजिका कॉलोनी, चकरभाठा (छत्तीसगढ़)
6. विवेक कुमार, पिता – सुरेश कुमार, निवासी – जिला करौली, राजस्थान
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
