बिलासपुर। गर्मी के दिनों में राहगीरों को पेयजल की समस्या न हो ऐसे में शहर के चौक चौराहों में सामजिक संस्था और लोग पानी पीने के लिए पियाऊ घर और मटका रख रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को महापौर रामशरण यादव ने विकास भवन स्थित नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर आम जनता के लिए स्वच्छ पेयजल हेतु शैलेश मिश्रा द्वारा अपने पिता श्री राज किशोर मिश्रा माता शकुंतला मिश्रा L5 वानोब नगर द्वारा प्रदत्त वाटर कूलर का आम जनता के शीतल पेय जल मिले जिसका लोकार्पण कर आम जनता को समर्पित किया गया । महापौर यादव ने कहा कि गर्मी के दिनों में राहगीरों को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराना बहुत ही पुण्य का काम है। वही महापौर ने लोगो से अपील की है कि पियाऊ के साथ ही पक्षियो और पशुओं के लिए भी पीने की पानी की व्यवस्था करे ताकि पानी के लिए उन्हें भटकना न पड़े। इस दौरान सभापति शेख नजीरुद्दीन, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला अजय यादव, सीताराम जयसवाल, मनीष गढ़ेवाल, बजरंग बंजारे, भरत कश्यप, पुष्पेन्द्र साहू, परदेशी राज़, पार्षद रामप्रकाश साहू पार्षद साईं भास्कर, महेन्द्र नेताम, इब्राहिम खान (अब्दुल भाई) निगम सचिव राजेन्द्र अवस्थी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

00 कचरा कलेक्शन के लिए मिली 2 और गाड़ियां
शुक्रवार को नगर निगम के जोन क्रमांक 8 वार्ड क्रमांक 67 में की जोन क्रमांक 8 के वार्ड क्रमांक 67 में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए गाड़ी का पूजन कर कचरा कलेक्शन का शुभारंभ किया। महापौर ने बताया कि परिसीमन के बाद 15 गांव दो नगर पंचायत एक नगर पालिका को नगर निगम बिलासपुर में जोड़ते हुए वार्डों की संख्या 70 की गई है। इन क्षेत्रों में विकास कार्य पर जोर दे रहें है। साथ ही पुराने वार्ड की तरह ही नए जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों से भी डोर-टू डोर कचरा कलेक्शन हो इसके लिए 14 वें वित्त आयोग अंतगर्रत मिशन क्लीन सिटी योजना के तहत 39 नग टाटा एस गोल्ड हॉपर टीप्पर वाहनों 2 करोड़ 15 लाख 67 हजार रुपये की लागत से खरीदी की है। नए क्षेत्रों में भी कचरा कलेक्शन की शुरूआत किया गया है। इस दौरान सभापति शेख नजीरुद्दीन, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य श्री मनीष गढ़ेवाल, दिलीप कक्कड़,भरत जुरयानी , एवं जोन कमिश्नर विभा सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर करुन यादव, निगम कर्मचारी आदि मौजूद थे।
00 174 छात्राओं को सायकल का किया वितरण
महापौर रामशरण यादव ने सरस्वती योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी बिलासपुर में 174 छात्राओं को निशुल्क सायकलों का वितरण किया । इस दौरान बिल्हा छाया विधायक राजेन्द्र शुक्ला, नगर निगम बिलासपुर के सभापति शेख नजीरुद्दीन, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, वार्ड पार्षद व एमआईसी सदस्य पुष्पेन्द्र साहू, पार्षद रवि साहू, पार्षद सूरज मरकाम, दिलीप कक्कड़, भरत जुरयानी, एवं साला समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव एवं सदस्य रामू राव, पवन साहू, पूर्व पार्षद नरेंद्र सोनवानी, अजय मनहरे, सोम पांडे, सुनील पांडे, शैलेश सेंगर, रामकिशोर मिर्जा, संदीप तिवारी, बलराम जयसवाल, अनंत प्रसाद, आदि मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
