नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि भागवत को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। आरएसएस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आरएसएस ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘RSS सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत में आज कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसके सामान्य लक्षण हैं और उसे किंग्सवे अस्पताल नागपुर में भर्ती कराया गया है।’ खबर के मुताबिक भागवत को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
00 कुछ दिन पहले ही कुंभ में हुए थे शामिल
आपको बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत कुछ दिन पहले ही हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ में शामिल हुए थे। मोहन भागवत ने बीते सोमवार को मुख्य स्नान घाट हर की पैड़ी पहुंचकर गंगा की पूजा अर्चना कर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि, विश्व में शांति, कोविड की समाप्ति तथा महाकुंभ मेला के सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की थी। इस दौरान उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर स्नान किया था।
00 महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी
इस बीच महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,993 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 32,88,540 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही महामारी से 301 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 57,329 पर पहुंच गई. पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के 55,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस साल सात अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 59,907 मरीज सामने आए थे। महाराष्ट्र में अब तक 26,95,148 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 5,34,603 मरीज उपचाराधीन हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक वक्तव्य में बताया कि 301 में से 158 मौत पिछले 48 घंटे में हुई. वहीं, पुणे शहर में संक्रमण के 5714 और पिंपरी चिंचवड़ में 2,026 नए मामले सामने आए। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सप्ताहांत पर लगाया गया लॉकडाउन शुक्रवार रात से प्रभावी होगा।
00 35 मरीजों की मौत
मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,200 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई. महामारी से 35 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतकों की संख्या 11,909 पर पहुंच गई. बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी। इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के निजी अस्पतालों से कहा कि उन्हें राज्य में स्थापित कुछ कोविड-19 ‘जम्बो’ उपचार केंद्रों को संभालना चाहिए। संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद देश की वित्तीय राजधानी में कुल मामले बढ़कर 5,00,898 हो गए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
