नई दिल्ली। सीबीआई के एक अधिकारी ने आयकर विभाग के अधिकारी को पकड़ने के लिए एक किलो मीटर की दौड़ लगाई। आयकर विभाग का अधिकारी आशीष कुमार रिश्वत के 5 लाख रुपए छोड़कर भाग रहा था। रिस्वत का लेनदेन कार के अंदर बैठ कर किया जा रहा था।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे के आसपास गोरेगांव पूर्व में हुयी। सीबीआई टीम को शिकायत मिली थी कि आशीष कुमार और आयकर विभाग के दो अन्य निरीक्षकों – दिलीप कुमार तथा एसएन राय – ने एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी जिसके यहां हाल ही में आयकर विभाग ने छापा मारा था। इस शिकायत के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया। अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी आयकर विभाग के बैलार्ड पियर कार्यालय में तैनात हैं और वे अलग-अलग रिश्वत की मांग कर रहे थे ताकि उसके मामले को रफादफा किया जा सके। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, आशीष कुमार और शिकायतकर्ता ने सहमति जतायी थी कि रिश्वत की राशि का भुगतान गोरेगांव के डिंडौसी फायर स्टेशन के सामने एक कार में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल रात कुमार जैसे ही पैसे लेकर कार से बाहर निकला, उसने सीबीआई अधिकारियों को अपनी ओर आते देखा। इसके बाद उसने रुपये से भरा बैग वहीं फेंक दिया और भागने लगा। अधिकारियों के अनुसार सीबीआई कर्मी विनीत जैन ने ट्रैफिक के बीच लगभग एक किलोमीटर तक दौड़ लगाने के बाद आशीष कुमार को दबोच लिया लिया। एक अन्य आयकर निरीक्षक दिलीप कुमार को भी शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे आरोपी एस एन राय के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक वह गिरफ्तार नहीं हुआ है। इस बीच सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा कि मुंबई में दो और दिल्ली में एक स्थान पर आरोपियों के आवासीय और कार्यालय परिसर की तलाशी ली जा रही है। इस दौरान सात लाख रुपये नकद और संपत्ति में निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद हुए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
