बिलासपुर। कुदुदंड में सब्जी बेचने वाले युवक पर अज्ञात युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी इलाज की जा रही है। इधर घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई शाम होते-होते आरोपी को पकड़ लिया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संतोष पटेल पिता नर्मदा पटेल 45 वर्ष सब्जी बेचने का काम काम करता है जो फेरी कर सब्जी बेचता है। शनिवार को दोपहर वह सब्जी बेच कर लौट रहा था तभी कुदुदंड तुलजा भवानी मंदिर के सामने कुछ युवकों से उसकी बातचीत हो गई। उसके बाद वहां खड़े युवको ने सब्जी बेचने वाले युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू से ताबड़तोड़ हमला होने से वह सड़क पर गिर गया तड़फने लगा। किसी ने इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पहुंचती इसके पहले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने आरोपी को तत्काल घराबन्दी कर तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। इस निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, सीएसपी आर एन यादव, स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। सबसे पहले थाना स्टॉप के साथ घटना स्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया। फुटेज से संदेही युवक, घायल संतोष पटेल का भतीजा लव कुमार पटेल निकला। इसके बाद संदेही युवक की तलाशी शुरू हुई और घटना के 4 घण्टे बाद संदेही लव कुमार पटेल पिता रामराज पटेल उम्र24 वर्ष को सकरी इलाके से पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया। संदेही युवक ने पूछताछ करने पर घटना करना कबूल किया और बताया कि घायल संतोष पटेल शराब पीकर हमेशा मेरे घर परिवार वालो को गाली गलौज देता था। कल रात में भी गाली गलौज किया था। उसने बताया कि आज सुबह भी गाली गलौज देकर सब्जी बेचने गया था। तब परेशान होकर उसका जीभ को काटूंगा कहकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
