Skip to content
बिलासपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रदेश के 11 जिलों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। अब शीघ्र ही बिलासपुर में लॉकडाउन लगने जा रहा है। कलेक्टर कभी भी आदेश जारी कर सकते है। बिलासपुर जिले मे लॉकडाउन 14 अप्रेल से शुरू होगा और 23 अप्रेल तंक चल सकता है।अत्यंत भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 14 अप्रैल से एक हफ्ते का सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा, इसके लिए आदेश आज कभी भी जारी हो सकता है। इस बार लॉकडाउन पहले से ज्यादा सख्त होगा. जिले की सीमाओं की सील किया जाएगा. इसके साथ किराना, सब्जी सहित अन्य जरूरी सामानों की दुकानें भी बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान पेट्रोल पंप व मेडिकल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी. बताया जा रहा है, कि कलेक्टर लॉकडाउन के पक्ष में बिल्कुल नहीं थे, लेकिन जिले में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. यही वजह है कि कलेक्टर इसके लिए 3 दिनों की रियायत दे रहे हैं यानी लॉकडाउन 14 अप्रैल की सुबह से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल तक चलेगा. लेकिन इसका आदेश आज ही जारी किया जा रहा है, जिससे कि सभी लोग अपने अपने जरूरत की सामान खरीद सकें। पिछले दिनों ही कलेक्टर ने जिले में धारा 144 लगाते हुए दुकानों के खुलने और बंद करने का समय निर्धारित किया था. लेकिन इससे भी बात बनते नहीं दिख रही है, जिसके बाद अब सम्पूर्ण लॉकडाउन करने का बड़ा निर्णय कलेक्टर ने लिया है।
अब तक 28 में से 11 जिलों में लॉकडाउन
छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर की ने लॉकडाउन का पिछला दौर वापस ला दिया है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, जशपुर, कोरिया, बालौदाबाजार, कोरबा के बाद अब धमतरी और रायगढ़ में भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है।
Author Profile
-
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
-