कोंटा। कोंटा गोलापल्ली (डोंडरा) में नक्सली हमले की सूचना सामने आ रही है। इस नक्सली हमले में एक एडिशनल SP शहीद हो गए है और कई जवानों के लापता होने की जानकारी मिल रही है। कोंटा के थाना प्रभारी घायल है।
नक्सली उन्मूलन के बड़े अभियान के बीच कोंटा से एक बड़े नक्सली हमले की सूचना आ रही है। नक्सलियों द्वारा लगाए प्रेशर ID के चपेट में आने से यह घटना घटी है। बताया जा रहा है पुलिस की टीम एडिशनल SP आकाश राव, थाना प्रभारी सोनल ग्वाला के साथ गस्त में निकले थे। इसी दौरान कोंटा जिले के डोंडरा के पास की है। जैसे ही नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर ID के प्रभाव में आते ही ब्लास्ट हुआ और गाड़ी हवा में उड़ गई। इस नक्सली घटना में एडिशनल एसपी आकाश राव शाहिद हो गए है जबकि थाना प्रभारी सोनल ग्वाल घायल हो गए है। इसके अलावा कई जवान लापता है। अभी घटना की विस्तृत जानकारी आना बाकी है। इसलिए खबरों में बने रहिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
