बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी हाईकोर्ट के अधिकृत ईमेल में दी गई है। इसकी सूचना मिलते ही अधिवक्ता और जज दहशत में आ गए। आनन फानन में पूरी बिल्डिंग खाली कराई गई और पुलिस बुलाकर चप्पे चप्पे की खोजबीन कराई गई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला।
बिलासपुर हाईकोर्ट में समर वेकेशन के बाद कल सोमवार यानि 9 जून से कामकाज शुरू हुआ है। पहला दिन होने के कारण हाईकोर्ट ज्यादा चहल पहल नहीं। लेकिन कोर्ट में पूरे समय सुनवाई हुई। सुनवाई का समय खत्म होने के मात्र 15 मिनट बाद 4.45 पीएम को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट में एक धमकी भरा ईमेल आया। ईमेल में हाईकोर्ट परिसर में अमोनियम सल्फर आधारित (IED) लगाए जाने की बात कहते हुए हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल देखते ही हाईकोर्ट में हड़कंप मच गया। सभी कर्मचारियों को बिल्डिंग से बाहर निकलने के लिए कहा गया। हाईकोर्ट के जज और अधिकारी अन्य कर्मचारियों के साथ दौड़ते हांफते बाहर निकलते देखे गए। जो अधिवक्ता बिल्डिंग में मौजूद थे उन्हें भी तत्काल बाहर निकलने के लिए कहा गया। इस बीच हाई कोर्ट के प्रोटोकॉल अफसर ने इसकी सूचना चकरभाठा थाना में दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी तत्काल सतर्क हो गए और भागते दौड़ते हाईकोर्ट पहुंच गए। बम स्क्वायड को बम डिटेक्शन उपकरणों के साथ बुलवाया गया। स्निफर डॉग्स भी बुलवाए गए। इसके बाद हाईकोर्ट के चप्पे – चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
बताया जा रहा है धमकी हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट में ‘abdia@outlook.com’ नामक आईडी से आया था। मेल में संवेदनशील केसों का उल्लेख करते हुए इसे एक पवित्र मिशन बताया गया था। मामले को गंभीरता से पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
