बिलासपुर। अवैध रेत उत्खनन के मामले पुलिस एवं प्रशासन ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 50 से अधिक हाइवा, ट्रेक्टर, पोकलेन, जेसीबी जप्त किया है। इसके अलावा 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 600 ट्रैक्टर से अधिक डंप रेत भी जब्त किया गया है।उच्च न्यायालय एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के आदेश पर आज सुबह जिले के एसडीएम, एसडीओपी, सीएसपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदारी, थाना प्रभारी, खनिज विभाग के अधिकारी ने रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस बड़ी कार्रवाई के लिए पर्याप्त कार्यपालिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की 60 से 70 अलग-अलग टीम में बनाई गई। इसके बाद जिले के 80-85 स्थानों पर छापेमारी की गई। कार्यवाही में लगभग 12 से 13 स्थानो पर 600 ट्रैक्टर से अधिक अवैध रूप से रेत डंप की हुई पाई गई। टिम में इनको भी जब्त कर लिया है। इसके अलावा 3 पोकलैंड, 2 जेसीबी, 13 हाईवा, 34 ट्रैक्टर सहित कुल 50 से अधिक वाहनों को जप्त किया गया है। रेत चोरी के आरोप में टिम ने 40 से 50 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। बिलासपुर पुलिस ने खनिज विभाग के साथ मिलकर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध रेत उत्खनन एवं रेत माफियाओं के खिलाफ बिलासपुर पुलिस प्रशासन का यह प्रहार लगातार जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
