बिलासपुर। मिनीबस्ती क्षेत्र में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 05 आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनका जुलुश निकला गया और न्यायालय में पेश किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार 17.06.2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि मिनीबस्ती, जरहाभाठा क्षेत्र में कुछ युवक तलवार, चाकू एवं चापड़ जैसे धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और 05 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया। सभी आरोपियों गिरफ्तार कर थाना लाया गया और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट कि धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय ने पेश किया गया। सभी आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार जब्त किए गए है। न्यायालय में पेश करने के पहले आरोपियों का जुलुश भी निकला गया। पकड़े गए सभी आरोपी आदतन बदमाश प्रवृत्ति के हैं। पूर्व में सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर ईशु सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में आरोपी युवक चाकू लहराकर धमकाते हुए नजर आ रहा है।
00 आरोपीगण
1. मोनू उर्फ हरिमंगल गौतम
2. विशाल डहरिया
3. शान्तनु
4. ईशु सूर्यवंशी
5. आकाश सूर्यवंशी
00 जप्त हथियार
• 1 चाकू
• 1 तलवार
• 3 चापड़
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
