बिलासपुर। जिले के 13 निजी चिकित्सालयों में कोरोना का इलाज किया जा रहा है। इनमें से 4 चिकित्सालय स्काई अस्पताल राजकिशोर नगर चौक, आरबी हॉस्पिटल रिंग रोड 2, प्रथम हास्पिटल बहतराई रोड तथा श्रीराम केयर नेहरू नगर बिलासपुर में डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत कोरोना मरीजों के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है।
उक्त चिकित्सालयों में कोरोना पीड़ितों का इलाज का शुल्क नहीं देना होगा। सारा खर्च डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से वहन किया जायेगा। योजना का लाभ उन्ही व्यक्तियों को होगा जिनके पास राशन कार्ड अथवा आधार कार्ड होगा। अंत्योदय व प्राथमिकता वाले राशन कार्ड धारियों को 5 लाख तक निःशुल्क उपचार की सुविधा होगी। सामान्य परिवार के हितग्राहियों के लिये पचास हजार तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध होगा। पात्र हितग्राहियों को इलाज हेतु अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड चिकित्सालय में ले जाना अनिवार्य होगा।
योजना के तहत आई.सी.यू. वेंटिलेटर के साथ 9000 रुपये प्रतिदिन, आई.सी.यू. में 7000 रुपये एवं एचडीयू में 5000 रुपये की दर से इलाज का खर्च आयुष्मान कार्ड से वहन किया जायेगा। जिले में कोविड मरीजों के डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से उपचार प्रारंभ होने से गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिल रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
