बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने एक साथ 15 चोरी का खुलासा किया है। इन चोरियों के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास ऑटो रिक्सा है चोरी का सामान वो उसी लादकर ले जाते थे। आरोपियों से छड़, फेंसिंग तार, एलईडी टीवी, फ्रिज, हीटर, दो मोटरसायकल, दो ऑटो और किराना समान जब्त किया है।

रतनपुर थाना क्षेत्र में पिछले 5 – 6 महीनों से लगातार चोरियां हो रही थी। चोरों ने पुलिस के नाक में दम कर दिया था दूसरी ओर उसकी कार्य प्रड़ाली पर भी उंगली उठ रही थी। लगातार हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्रीमती रश्मित कौर चावला एसडीओपी कोटा और हरविंदर सिंह थाना प्रभारी रतनपुर को पतासाजी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। एसपी के निर्देश के 20 दिनों बाद रतनपुर पुलिस टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने पांच लोंगों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो स्थानीय थे और दिन में अलग-अलग काम करते थे और रात्रि के समय बिलासपुर ,सकरी, कोटा, रतनपुर और आसपास के क्षेत्रों में घूम घूम कर चोरी को अंजाम देते थे। आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरी का सामान ऑटो रिक्शा, सवारी रिक्शा या मोटरसाइकिल में भरकर ले जाते थे।
इस गिरोह का प्रमुख सरगना हरपाल भारद्वाज बस एवं ऑटो में ड्राइवरी का काम करता है । सभी आरोपी स्थानीय थे एवं उनका पेशा इस प्रकार का था की इन पर किसी प्रकार का शक नहीं होता था और यह बड़ी सफाई से चोरी का माल ठिकाने लगा देते थे । इस गिरोह को पकड़ने में थाना प्रभारी हरविंदर सिंह, ए एस आई हेमंत सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश्वर सिंह छतरी, कृष्णा यादव आरक्षक रामलाल सोनवानी, कृष्णा मार्को एवं राहुल जगत की प्रमुख भूमिका रही।
00 नाम के आरोपी
1. हरपाल भारद्वाज पिता इंद्र लाल भारद्वाज उम्र 30 साल साकिन कोबरा भावर रतनपुर।
2. सूरज भारद्वाज पिता इंद्र लाल भारद्वाज उम्र 20 वर्ष साकिब कोबरा भावर रतनपुर।
3. नवीन इंदुआ उर्फ टो पिता मनीराम उम्र 19 साल निवासी कोबरा भावर रतनपुर।
4. अमन कुमार पिता चंद्रहास ग्राम सीनरी रतनपुर।
5. एक 16 वर्षीय अपचारी बालक।। 00 बरामद मशरूका
(1) 35 कुंटल लोहे का सरिया ।
(2) 6 बंडल जाली फेंसिंग तार ।
(3) सोने चांदी के आभूषण वह मोबाइल फोन ।
(4) किराना सामान।
(5) 2 लोडिंग रिक्शा एवं एक ऑटो रिक्शा ।
(6) 2 मोटरसाइकिल
(7) 55 इंच ,24 इंच, 24 इंच की तीन एलईडी टीवी एवं म्यूजिक सिस्टम ।
(8) फ्रिज, स्टेबलाइजर, इनवर्टर, एग्जास्ट फैन, सीलिंग फैन सहित इलेक्ट्रिक सामान।
(9) गैस सिलेंडर, इंडक्शन हिटर, स्टील व कांसे का घरेलू बर्तन ।
00 कुल मशरूका लगभग 1500000 रुपए
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
