बिलासपुर। उसलापुर वार्ड नंबर 3 के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में संसदीय सचिव डॉ.रश्मि सिंह ठाकुर और महापौर रामशरण यादव ने सरस्वती सायकल योजन के तहत 42 छात्राओं को सायकल का वितरण किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव डॉ.रश्मि ने कहा कि एक बालक के शिक्षित होने से एक व्यक्ति ही शिक्षित होता है,परन्तु एक बालिका के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है।

बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए शासन द्बारा कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें से एक सरस्वती सायकल योजना भी है। उन्होंने बालिकाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा ग्रहण कर अपने माता-पिता, परिवार-समाज के साथ देश एवं प्रदेश में अपना नाम रोशन करें। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि इस योजना के आने से छात्राओं को होने वाली बाधा बहुत हद तक कम हो जाती है इस योजना के तहत बालिकाओं को शासन के तरफ से नि:शुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे में ये स्कूल आसानी से पहंुच रहें है। आज के समय में बेटा और बेटियों को कोई भ्ोदभाव नहीं करनी चाहिए शिक्षा, रोजगार से लेकर राजनीति के क्ष्ोत्र में बेटियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सुरेश टंडन, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, स्कूल के प्राचार्या शिक्षक स्टॉफ सहित छात्राएं एवं वार्डवासी मौजूद थ्ों।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
