बिलासपुर। नगर पालिक निगम द्वारा बनाए गए “कोरोना सहायता कोष” में निगम के कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन लगभग सात लाख रूपये किए दान। एक बार फिर प्रदेश समेत बिलासपुर कोरोना संकट से जूझ रहा है,जिसमें 14 अप्रैल से पूरे जिले में लाॅकडाउन किया जा रहा है। कोरोना संकट की हर समस्याओं से निपटने के लिए निगम ने सहयोग के लिए “कोरोना सहायता कोष” की स्थापना की है। जिसका उपयोग कोरोना के खिलाफ़ संसाधन जुटाने और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए किया जाएगा।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने किए 14 अप्रैल से लॉक डाउन किया जा रहा है,ऐसे में दिहाड़ी मजदूर एवं रोज कमाने रोज खाने वाले मजदूरों के सामने भोजन सामग्री जुटा पाने जैसी समस्या खड़ी हो सकती है । साथ ही कोरोना संकट से निपटने में प्रशासन को आर्थिक सहयोग देने के इच्छुक लोगों के लिए कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा बैंक विवरण जारी किया गया है।इसके लिए कमिश्नर म्युनिसिपल कार्पो. बिलासपुर( कोरोना रिलीफ फंड) के नाम से एकाउंट खोला गया है। एकाउंट खोलते ही कमिश्नर श्री त्रिपाठी की अपील पर निगम कर्मियों ने स्वेच्छा से अपने एक दिन का वेतन इस कोष में जमा किए
00 ऐसे कर सकते हैं सहयोग
ज़रूरतमंद लोगों के लिए फूड पैकेट उपलब्ध कराने जैसे कार्यों में अपना सहयोग देने के लिए एचडीएफसी बैंक में खोले गए एकाउंट “कमिश्नर म्युनिसिपल कार्पो. बिलासपुर( कोरोना रिलीफ फंड)” में,जिसका एकाउंट नंबर 50100193598989 और आईएफएस कोड hdfc0000771 है.इस एकाउंट नंबर पर आर्थिक मदद कर सहयोग कर सकते हैं। आनलाइन ट्रांसफर के अलावा चेक के ज़रिए भी सहयोग किया जा सकता है।
00 सहयोग की है अपेक्षा-कमिश्नर
बैंक विवरण जारी करते हुए निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने बताया की इस फंड का उपयोग ऐसे आर्थिक रूप से कमजोर लोग जो लाकडाउन की वजह से अपने लिए भोजन की सामग्री व्यवस्था करने में असमर्थ है,उनके लिए राशन उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर निगम कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने शहरवासियों से अपील की है की,संकट की इस घड़ी में ज़रूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएं और अपना सहयोग दें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
