बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने दो लोगों को 23 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लॉक डाउन में ऊंची कीमत पर शराब बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपियो से एक मोटरसायकल और 4 हजार रुपए नगद भी जब्त किया है।

सिरगिट्टी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की इंडस्ट्रियल एरिया तिफरा में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के प्रयास में है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत करा कर पर थाने से पेट्रोलिंग पार्टी रवाना किया गया। बजरंग स्वीट्स के पीछे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को बाइक में अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमश रामायण सूर्यवंशी पिता तुकाराम सूर्यवंशी उम्र 32 वर्ष निवासी तिफरा, कृष्णा राम पिता दिलीप राम उम्र 34 वर्ष निवासी बीरगांव रायपुर बताया। दोने के पास से 130 पाव देसी प्लेन शराब 23.4 बल्क लीटर शराब बरामद हुआ। परिवहन तथा भंडारण के संबंध में उनके पास कोई दस्तावेज भी नहीं थे। पूछताछ पर उन्होंने लॉकडाउन में ऊंची कीमत पर शराब बिक्री करने के लिए ले जाना बताया। साथ ही रास्ते में कुछ लोगों को शराब भी बेचने की जानकारी दी। आरोपियों के कब्जे से शराब के अलावा एक पैशन प्रो बाइक मूल्य 70 हजार रुपये तथा बिक्री की रकम ₹4900 की भी जब्ती की गई। शराब समेत पुलिस द्वारा जप्त की गई कुल संपत्ति की कीमत ₹85000 है। मामले मैं अपराध क्रमांक 107 / 2021 धारा 34 (2) 59 क कायम कर आरोपियों को माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा जा रहा है
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह तथा सहायक उपनिरीक्षक गुलाब पटेल आरक्षक केशव मार्को तथा आरक्षक सुमंत कश्यप की सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
