बिलासपुर। तमिलनाडु से चुनाव करके लौटे छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के 27 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। सभी जवानों को अलग-अलग कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शेष 148 जवानों को बैरक में आइसोलेट किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को तमिलनाडु सहित दूसरे राज्यों से चुनाव कराके छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान जैसे ही बिलासपुर पहुंचे। उनका रेलवे स्टेशन के भीतर ही कोरोना जांच की गई। एंटीजन टेस्ट में कुल 175 में से 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। तत्काल प्रभाव से इन सभी 27 जवानों को शहर के अलग-अलग कोविड-19 अस्पतालों में रिफर कर भर्ती करा दिया गया है। दूसरी तरफ बचे हुए 148 जवानों को दो अलग-अलग स्थानों में आइसोलेट कर दिए गए हैं। आला अधिकारियों ने इनके बीच भी सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना संक्रमण गाइडलाइंस का पालन करते हुए पूरी तरह से आइसोलेट किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बिलासपुर पुलिस के एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया पुलिस जवानों के इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित पाए जाने से पुलिस आरक्षित केंद्र में भी संक्रमण फैलने का खतरा था। लिहाजा इन्हें अलग से प्रशिक्षण केंद्र के कक्ष में रखा गया है। इस बीच कोरोना के सभी तय मापदंडों के अनुसार ही इनकी जांच की जानी है। इसके अलावा एंटीजेंस ए पॉजिटिव आए सभी 27 पुलिस जवानों का फिर से आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा, तब तक इन्हें डॉक्टरों की देखरेख में रखे जाने की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स के जवान अलग-अलग राज्यो में चुनाव कराने के लिए गए हुए थे। इसमें दो कंपनियां बिलासपुर की थी जो मंगलवार को ट्रेन वापस लौटी है। इनकी रेलवे स्टेशन में ही स्क्रीनिंग कराई गई और एंटीजन टेस्ट में 175 में से लगभग 27 जवान पॉजिटिव आए हैं और इन सभी को आइसोलेशन सेंटर स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से भेजा गया है और बाकी के जवानों को अभी रेस्ट के लिए रखा गया है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
बिलासपुरSeptember 6, 2026बहतराई स्टेडियम में दिखा छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का भव्य संगम, मुख्यमंत्री ने कहा – आस्था और पारिवारिक खुशहाली का महापर्व है तीजा
