बिलासपुर। कोरोना महामारी के बीच अलग-अलग समाज और संस्थाओं से सहयोग के लिए हाथ बढ़ा दिए है। इसकी शुरुआत शहर सिंधी और पंजाबी समाज की ओर से हुई है। उद्योग संघ ने भी ढाई लाख रुपए कोरोना से लड़ने के लिए दिए है।


बिलासपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना मरीजों को आवश्यकतानुरूप स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराने के लिए विभिन्न समाज के लोग जिला प्रशासन को सहयोग दे रहे हैं। इस क्रम में आज सिंधी और पंजाबी समाज के लोगों ने जिला अस्पताल में उपयोग के लिए आक्सीजन सिलेण्डर, गद्देे, बेडशीट प्रदान किया, वहीं जिला उद्योग संघ द्वारा 2 लाख 51 हजार रूपये का चेक दिया गया। राशि का चेक और सामग्री आज कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर को सौंपा गया। आज कलेक्टोरेट में पंजाबी समाज द्वारा 25 आक्सीजन सिलेण्डर, सिंधीसमाज द्वारा 100 सेट बेडशीट और गद्दे प्रदान किये गये। जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधि द्वारा राशि का चेक सौंपा गया। जिसका उपयोग जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए किया जायेगा। कलेक्टर ने विभिन्न समाजों द्वारा किये जा रहे इस सहयोग की सराहना करते हुए जिले के अन्य समाज एवं सामाजिक संगठनों से इस महामारी से निपटने के लिए सहयोग की अपील की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
