बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी कोरोना पॉजिटिव हो गए है। उन्होंने अपने आपको होम आइसोलेट करके प्राम्भिक उपचार लेना शुरू कर दिया है।

प्रदेश के कई आईपीएस के कोरोना पाजिटिव होने के बाद बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी भी कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आईजी रतन लाल डांगी ने ट्वीट में बताया हैं कि सर्दी जुकाम के प्रारंभिक लक्षण नजर आने पर कल शाम खुद को आइसोलेट करते हुए कोविड टेस्ट करवाया। जिसमे रिपोर्ट पाजिटिव आयी हैं। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह कर प्रारम्भिक उपचार प्रारम्भ कर दिया हैं। उन्होंने अपने सम्पर्क में आने वाले लोगो से अपील की हैं कि जो भी मुझसे संपर्क में आया हैं कृपया अपना टेस्ट करवाये।गौरतलब हैं कि आईजी रतन लाल डांगी का मार्च महीने मे पहले चरण का वेक्सिनेशन हो चुका हैं अभी वैक्सीन का दूसरा डोज लगना उन्हें बाकी था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
