बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस मामले में दो नाबालिग समेत 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से चाकू, डंडा, हॉकी स्टीक और बेल्ट जप्त कर लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना कोनी अंतर्गत बड़े कोनी में 30/07/25 को रात्रि 21.10 बजे हर्ष कुमार यादव पिता राकेश यादव उम्र 21 साल निवासी मनेन्द्रगढ़ के ऊपर चाकू, डंडा और हॉकी स्टीक से जानलेवा हमला किया गया है। हर्ष यादव पटेल हॉस्टल कोनी में रहकर गुरूघासीदास विश्वविद्यालय में बी. काम एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। उसका मित्र सुरेश कुमार साहू हॉस्टल ए पास रिवर व्यू कॉलोनी में रहता है जहां उसका स्वयं का गैरेज है। 30.07.25 को रात्रि 8.30 बजे सुरेश कुमार साहू हास्टल के कमरे मे आया और बतलाया कि घर से हास्टल आ रहा था तभी हास्टल के पास रास्ते में कुछ लडके खडे थे। कार को साईड करके निकाल कर आया तो उन लोग वाद विवाद किये है। थोडी देर बाद रात्रि करीब 9 बजकर 10 मिनट में वह घर जाने के लिए निकला तो उसको छोडने के लिये गेट तक उसका साथी सिध्दार्थ गेट तक छोडने आया। हास्टल के बाहर सुरेश साहू जैसे ही निकला उसको दो नाबालिग युवक गाली गलौज करने लगे और दौडकर अपने एक अन्य नाबालिग साथी के साथ मिलकर डंडा, हॉकी स्टीक, बेल्ट से हमला कर दिया। साथ ही अश्लील गलियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच एक नाबालिग युवक ने अपने पास रखे चाकू से हत्या करने के नियत से दो तीन बार वार किया। इस हमले से सुरेश साहू के दाहिने पसली और पीठ गंभीर चोट लगी और कटने से खून निकलने लगा। उसी समय उसके अन्य साथी भी सुरेश साहू को पत्थर से मारा और कार के शीशे तोड़ दिए। घायल सुरेश साहू को साथियों ने इलाज के लिए सिम्स मे ले जाकर भर्ती किया है जहां उसकी इलाज की जा रही है। रिपोर्ट के बाद थाना प्रभारी राहुल तिवारी के नेतृत्व में तत्काल आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम रवाना किया गया। पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपियो की निशानदेही पर एक डंडा, हॉकी, एक नग चाकू जप्त किया गया एवं आरोपी गणों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर अनुराग यादव पिता पप्पू यादव उम्र 19 साल, संजय बघेल पिता किशन बघेल उम्र 20 साल दोनों निवासी बड़ी कोनी नाका, थाना कोनी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ एवं दो नाबालिग युवक को को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
00 नाम आरोपी
1 – अनुराग यादव पिता पप्पू यादव उम्र 19 साल
2 – संजय बघेल पिता किशन बघेल उम्र 20 साल दोनों निवासी बड़ी कोनी नाका, थाना
कोनी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ एवं
3- दो विधि से संघर्षरत अपचारी बालक
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
राष्ट्रीयJuly 31, 2026भारतीय रेल ने रचा इतिहास : कोयला ढोने वालों ने पहली बार हार्ट का किया परिवहन, वंदे भारत से भेजा गया गुजरात
बिलासपुरJuly 31, 2026युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है लोक परीक्षा संशोधन विधेयक – दुर्गेश पाण्डेय
