बिलासपुर। ठगी के आरोप में पुलिस ने एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। आरक्षक ने मोटी कमाई कराने का लालच देकर एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपए और कार लेकर एक साल पहले फरार हो गया था।
मिली जानकारी के अनुसार आदित्य श्रीवास्तव पिता स्व. शिव कुमार श्रीवास्तव उम्र 32 वर्ष निवासी तुलसी आवास राजकिशोर नगर सरकण्डा ने थाने में आकर 03.02.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि पूर्व आरक्षक श्रीकांत मार्को के साथ इसका पूर्व का जान पहचान है। पीएचई विभाग में मोटी कमाई का झांसा देकर उससे 2,50000रू. और टाटा जेस्ट कार को लेकर चला गया है। कार को कहीं भी किराए पर नहीं लगाया और ढाई लाख रुपए भी नहीं लौटा रहा है। श्रीकांत मार्को से रकम की मांग करने पर आज कल में वापस करने की बात करते हुये टाल मटोल कर रहा है। जिससे कार एवं पैसों की मांग करने पर वह फोन से बातचीत करना बंद कर धोखाधड़ी कर फरार हो गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। आरोपी श्रीकांत मार्को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी तभी 30.07.2025 को सूचना मिली कि आरोपी श्रीकांत मार्को अपने बंधवापारा स्थित घर आया हुआ है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय, प्र.आर. राजेश्वर क्षत्री के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी श्रीकातं मार्को के घर पहुंचे और में घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने जूर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
